रांची: राज्य के सरकारी स्कूलों में 8वीं, 10वीं और 12वीं की पढ़ाई एक जून से शुरू नहीं हो सकेगी. झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने एक जून से शुरू होने वाली क्लास को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है.
इस संबंध में जेसीईआरटी के निदेशक उमाशंकर सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिया है.
इतना ही नहीं, 15 जून से कक्षा 1 से 12 तक खुलने वाले विद्यालयों को भी अगले आदेश बंद रखने का निर्देश दिया है लेकिन, गैर शैक्षणिक कार्य के लिए रोस्टर वार शिक्षकों के विद्यालय में कार्य संबंधी जारी किये गये निर्देश यथावत रहेंगे. विद्यालय खोले जाये या नहीं इस संबंध में राज्य सरकार से विचार करने के बाद जुलाई 2020 में लिया जायेगा.

