BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नौकरियां बचाने के लिए अपनी नीति स्पष्ट करे सरकार: प्रियंका गांधी

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in समाचार
नौकरियां बचाने के लिए अपनी नीति स्पष्ट करे सरकार: प्रियंका गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: साइकिल बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एटलस की फैक्ट्री बंद होने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिया है. प्रियंका ने एक कहा कि फैक्ट्री बंद होने से एक हजार लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए. उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने प्रचार में तो खूब बताया कि इतने रोजगार और इतने एमओयू हुए, लेकिन असल में नौकरियां खत्म हो रही हैं.

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘विश्व साइकल दिवस के मौके पर साइकल कंपनी एटलस की गाजियाबाद फैक्ट्री बंद हो गई. 1000 से ज्यादा लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए.

सरकार के प्रचार में तो सुन लिया कि इतने का पैकेज, इतने एमओयू, इतने रोजगार, लेकिन असल में तो रोजगार खत्म हो रहे हैं, फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं. उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सरकार को अपनी नीतियां और योजना स्पष्ट करनी पड़ेगी.’

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एटलस साइकल का कारखाना बंद होने को लेकर कर्मचारियों के समर्थन में ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘ऐसे समय जबकि लॉकडाउन के कारण बंद पड़े उद्योगों को खोलने के लिए आर्थिक पैकेज आदि सरकारी मदद देने की बात की जा रही है.

वहीं यूपी के गाजियाबाद स्थित एटलस जैसी प्रमुख साइकल फैक्ट्री के धन अभाव में बन्द होने की खबर चिन्ताओं को बढ़ाने वाली है. सरकार तुरंत ध्यान दे तो बेहतर है.’

बता दें कि बुधवार को विश्व साइकल दिवस के मौके पर साइकल बनाने वाली बड़ी कंपनी एटलस ने गाजियाबाद स्थित अपनी फैक्ट्री अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी. फैक्ट्री के बंद होने के बारे में मजदूरों को पता भी नहीं था.

रोज की तरह जब कर्मचारी बुधवार सुबह काम पर आए तो फैक्ट्री के गेट पर मैनेजमेंट की ओर से लगा नोटिस पढ़कर उनके होश उड़ गए. अचानक फैक्ट्री बंद होने से यहां काम करने वाले कर्मचारियों के आगे अब परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोकर के कोरोना मरीज की मौत

Next Post

पाकिस्‍तान को सैन्‍य सहायता देना बंद करे अमेरिका: अल्ताफ हुसैन

Next Post
पाकिस्‍तान को सैन्‍य सहायता देना बंद करे अमेरिका: अल्ताफ हुसैन

पाकिस्‍तान को सैन्‍य सहायता देना बंद करे अमेरिका: अल्ताफ हुसैन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d