BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्थायीकरण व वेतनमान का वादा अविलंब पूरा करे सरकार, अन्यथा होगी आंदोलन: मोर्चा

by bnnbharat.com
August 10, 2020
in Uncategorized
स्थायीकरण व वेतनमान का वादा अविलंब पूरा करे सरकार, अन्यथा होगी आंदोलन: मोर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की राज्य इकाई सरकार से पारा शिक्षकों के स्थायीकरण व वेतनमान की नियमावली को अविलंब कैबिनेट से पारित करने की मांग करती है.

सूबे के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व अपनी प्रत्येक सभा में सरकार गठन के 3 माह में स्थायीकरण व वेतनमान का वायदा किया था. साथ हीं जेएमएम के घोषणा पत्र में भी इसका वर्णन है, परंतु 8 माह बीत जाने के बावजूद स्थिति यथावत है.

वर्तमान सरकार में 5 फरवरी एवं 9 जून को उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक होने के पश्चात भी प्रस्तावित नियमावली विभागों के पेंच में उलझी है. कभी विधि तो कभी शिक्षा विभाग.

मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री इस पर संज्ञान लें, क्योंकि 17 -18 वर्षों से अपने भविष्य को लेकर सूबे के 65 हजार पारा शिक्षक इस सरकार से कल्याण की आस लगाए बैठे हैं.

नित प्रतिदिन कोई न कोई पारा शिक्षक मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं/बिना किसी लाभ के सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनके परिजन दर दर की ठोकरें खाने को विवश हैं. ऐसी स्थिति में राज्य के पारा शिक्षकों का धैर्य जवाब दे रहा है.

15 अगस्त के बाद राज्य इकाई का एक शिष्टमंडल सूबे के शिक्षा मंत्री से मिलेगा एवं नियमावली सहित पारा शिक्षकों की विभिन्न तात्कालिक समस्याओं यथा एनसी, अप्रशिक्षित एवं पलामू जिले के छतरपुर व नौडीहा बाजार के 436 पारा शिक्षकों के लंबित मानदेय भुगतान आदि पर बात रखेगा.

यदि 4 सितंबर तक नियमावली कैबिनेट से पारित नहीं हुई तो बाध्य होकर 5 सितंबर 2020 से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा. कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा 15 अगस्त के बाद राज्य इकाई व जिला इकाई के अगुआ साथियों से व्यापक विचार विमर्श कर घोषित की जाएगी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पौराणिक शो या रोज़ाना के टीवी सीरियल्स में अभिनय- राहुल शर्मा का एक अनुभव

Next Post

गिरिडीह में कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार का विरोध, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Next Post
गिरिडीह में कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार का विरोध, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

गिरिडीह में कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार का विरोध, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d