BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त करे सरकार: आप

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in Uncategorized
थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त करे सरकार: आप
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र के एक थानेदार द्वारा एक महिला की पिटाई पर पूरे राज्य भर में गुस्सा है. आप के झारखंड प्रभारी डॉ. अजय ने संबंधित मामले पर अपना बयान जारी किया है. आप नेता डॉ. अजय कुमार ने सरकार से मांग की है कि थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए और एफआईआर कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए.

साथ ही थाना प्रभारी की सैलरी से एक लाख रुपये प्रताड़ित महिला को बतौर मुआवजा दिया जाए. ताकि प्रशासनिक हल्कों में कड़ा संदेश जाए. राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है. अगर सरकार आरोपी थाना प्रभारी को बर्खास्त नहीं करेगी तो आम आदमी के सुरक्षा सम्मान के लिए हमें सड़क पर आंदोलन करने के लिये बाध्य होना होगा.

राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर डॉक्टर अजय ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह खबर तो जनता के बीच फैल गई इसलिए कारवाई भी होगी पर राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति ठीक नहीं. झारखंड में प्रतिदिन महिलाओं के उत्पीड़न, शोषण और प्रताड़ना की खबरें मिलती रहती हैं.

सरकार को महिला सुरक्षा हेतु सजग और सख्त निर्देश जारी करने चाहिए. एक तो ऐसे ही डर से महिलायें और ग्रामीण इलाके के लोग प्रशासन का सहयोग नहीं ले पाते. अगर इस तरह प्रशासन का क्रुरता थानों में होगी तो कैसे हम समाज में सुरक्षा और शांति का माहौल बना पायेंगे. राज्य की जनता में प्रशासन के प्रति भय है. जबकि प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास होना जरुरी है. प्रशासन का काम जनता को जागरूक कर उनके सहयोग से सुरक्षा और शांति का माहौल बनाना है ना कि डंडे के दम पर डर का आतंक फैलाना.

अगर इसी तरह प्रशासन डर का माहौल बनाती रही तो राज्य की जनता का विश्वास प्रशासन और सरकार पर बन पाना मुश्किल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद, सेंसेक्स में 558 अंकों का उछाल

Next Post

सियासी संकट: विधानसभा सत्र बुलाने के लिए कलराज मिश्र को भेजा गया प्रस्ताव

Next Post
सियासी संकट: विधानसभा सत्र बुलाने के लिए कलराज मिश्र को भेजा गया प्रस्ताव

सियासी संकट: विधानसभा सत्र बुलाने के लिए कलराज मिश्र को भेजा गया प्रस्ताव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d