BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्कूल खुलने के पूर्व शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, बस चालकों और उप चालकों को कोरोना वैक्सीन लगाना अनिवार्य करे सरकार : अजय राय

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
स्कूल खुलने के पूर्व शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, बस चालकों और उप चालकों को  कोरोना वैक्सीन लगाना अनिवार्य करे सरकार : अजय राय
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष और फेडरेशन ऑफ पैरेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय ने कहा है कि स्कूल खुलने से पूर्व शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, स्कूल बस चालकों/उपचालकों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर कोविड-19 वैक्सीन लेना अनिवार्य किया जाए.

उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार अस्पतालों के चिकित्सकों, पारा मेडिकल कर्मियों, कोरोना योद्धाओं और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड-19 का वैक्सीन दिया गया है. उसी तरह से स्कूल खुलने के पहले शिक्षकों, बस चालकों सहित अन्य कर्मियों को भी कोरोना का वैक्सीन दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक मार्च,2021 से स्कूलों को क्लास 8 से लेकर 11 तक ( पूर्व से 10 वी 12 वी की कक्षाएं चल रही है) कि कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है. इसलिए  यह जरूरी प्रतीत हो रहा है कि कोरोना संक्रमण की संभावना दूर करने के लिए सर्वप्रथम स्कूली शिक्षकों सहित अन्य कर्मियों को भी कोरोना का वैक्सीन लगाना अनिवार्य घोषित किया जाए. यह सुरक्षा की दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को स्कूल में कक्षा के दौरान मास्क लगाना भी अनिवार्य करने की आवश्यकता है साथ ही कोविड 19 गाइडलाइन का पालन जरूरी है. साथ ही कक्षा में प्रवेश करने के पूर्व छात्रों को हैंड सेनीटाइजर का उपयोग जरूरी हो. उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-2021का शैक्षणिक सत्र समाप्त होने को है, पुराने छात्रों के साथ-साथ नये सत्र में भी छात्रों की संख्या में वृद्धि होगी. इसलिए एहतियात के तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अभी पूरी तरह कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है, इसलिए सतर्कता आवश्यक है. श्री राय ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से इस दिशा में विशेष दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनरेगा कार्य में सुधार लाने निर्देश दिया डीडीसी ने

Next Post

चमोली आपदा को हुए 14 दिन, शव मिलने का सिलसिला जारी

Next Post
चमोली आपदा को हुए 14 दिन, शव मिलने का सिलसिला जारी

चमोली आपदा को हुए 14 दिन, शव मिलने का सिलसिला जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d