BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार किसी की भी हो, नहीं बदली किसानों की किस्मत, इस चुनाव में भी कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं मुद्दा

by bnnbharat.com
November 18, 2019
in Uncategorized
सरकार किसी की भी हो, नहीं बदली किसानों की किस्मत, इस चुनाव में भी कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं मुद्दा

सरकार किसी का भी हो, नहीं बदली किसानों की किस्मत, इस चुनाव में भी कोल्ड स्टोरेज नहीं हैं मुद्दा

Share on FacebookShare on Twitter

सिमरिया: विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बजने के बाद से राजनीतिक पार्टियों की ओर से हर विषय को वोट का मुद्दा बनाया जा रहा है. सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में भी इन दिनों नेताओं की ओर से कई वादे किए जा रहे हैं, लेकिन यहां के किसान अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से काफी खफ़ा नजर आ रहे हैं. किसानों का दर्द सामने आ रहा है. भारत किसानों का देश है. ऐसा माना जाता है कि देश के 80 प्रतिशत भागों में किसान बसते हैं.

झारखंड में भी कृषि रोजगार लोगों के लिए सबसे बड़ी आजीविका का साधन है और चतरा जिले की भी अधिकतर आबादी खेती पर निर्भर करती है. फिलहाल विधानसभा चुनाव को लेकर यहां की जनता चुनावी माहौल में रंग चुकी है, लेकिन इसी बीच यहां के किसानों का दर्द भी सामने आ रहा है. यहां के किसानों का कहना है कि सिमरिया विधानसभा में हमेशा से ही किसान उपेक्षित रहे हैं. हर चुनाव में यहां के नेता किसानों को नजर अंदाज करते आए हैं. यहां के किसान साल भर खेती करने के बाद भी अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ ठीक से नहीं कर पाते हैं.

किसानों की यह समस्या कई दशकों से बनी हुई है, लेकिन किसी भी चुनाव में यहां के नेताओं के लिए यह चुनावी मुद्दा नहीं रहा है. औने-पौने भाव में सब्जियां और फल बेचना पड़ती है. सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने बताया कि उनकी समस्याओं को देखने वाला कोई नहीं है. फसल उगाने के लिए किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन जब मुनाफे का वक्त आता है तो फसल दगा दे जाती है.

इसके पीछे वजह यह भी है कि यहां पर फसलों को संरक्षित रखने को लेकर कोल्ड स्टोरेज जैसा कोई साधन नहीं है. ऐसे में किसी भी सब्जी और फल को औने-पौने भाव में बेचना पड़ता है. ऐसे हालात में किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. इस तरह की अनेक समस्या किसानों के बीच हमेशा से है.

सिमरिया विधानसभा के किसान लंबे समय से कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी. कई बार सब्जी उत्पादन के लिए किसानों को बैंकों और महाजनों से कर्ज लेना पड़ता है. क्षेत्र में सब्जी, फल आदि भंडारण के लिए एक भी कोल्ड स्टोरेज नहीं बन सका है. कई बार तो किसान लागत मूल्य पाने के लिए भी तरस जाते हैं.

उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महाजनों का मूलधन तो दूर की बाच है शूद तक नहीं चुका पाते हैं. दुर्भाग्य की बात यह है कि किसानों के नाम पर यहां राजनीति खूब होती है, लेकिन किसी पार्टी ने इसके लिए कभी आंदोलन नहीं चलाया. किसी ने आवाज नहीं उठाई कि यहां कोल्ड स्टोरेज क्यों नहीं बन रहे हैं. इसे लेकर किसानों में रोष है. इस चुनाव में किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज सबसे बड़ा मुद्दा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा प्रत्याशी मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने आज किया नामांकन

Next Post

परम्परागत मतदाताओं को छोड़ शेष 20 प्रतिशत मतदाताओं के हाथों में हैं विधानसभा की कुंजी

Next Post
परम्परागत मतदाताओं को छोड़ शेष 20 प्रतिशत मतदाताओं के हाथों में हैं विधानसभा की कुंजी

परम्परागत मतदाताओं को छोड़ शेष 20 प्रतिशत मतदाताओं के हाथों में हैं विधानसभा की कुंजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d