रांची: आज हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर ऐसे लोगों को भी समुचित राशन की व्यवस्था करने का आग्रह किया है जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है.
Also Read This: सिर्फ घरों की लाइटें बंद करें, स्ट्रीट लाइट और घरेलू उपकरण नहीं: बिजली मंत्रालय
जयसवाल ने पत्र में लिखा है कि इस लॉकडाउन में कई परिवारों को आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, उनके सामने राशन जुटाना असंभव हो गया है. ऐसे में सरकार वैसे सारे परिवारों को जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराए जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा नहीं है..

