BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नए साल पर बुजुर्गों को सरकार देगी खास तोहफा

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in समाचार
नए साल पर बुजुर्गों को सरकार देगी खास तोहफा

नए साल पर बुजुर्गों को सरकार देगी खास तोहफा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हाल के दिनों में बुजुर्गों को बच्चों के द्वारा नजरअंदाज किए जाने की घटना की बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने मेंटिनेंस ऐंड वेलफेयर ऑफ पैरंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007  के तहत बुजुर्गों का ख्याल रखने वालों की परिभाषा को और विस्तार दिया है.

केंद्रीय कैबिनेट की तरफ से न सिर्फ खुद के बच्चों, बल्कि दामाद और बहू को भी देखभाल के लिए जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव है.

नए नियम में माता-पिता और सास-ससुर को भी शामिल किया गया है, चाहे वे सिनियर सिटिजन हों या नहीं. उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते इस बिल को सदन में पेश किया जा सकता है.

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी खबर के मुतबिक इस अधिनियम में 10 हजार रुपये मेंटिनेंस देने की सीमा को भी खत्म किया जा सकता है.

बुजुर्गों की देखभाल करने वालों की शिकायत करने पर उन्हें 6 महीने कैद की सजा हो सकती है, जो अभी तीन महीने है. देखभाल की परिभाषा में भी बदलाव कर इसमें घर और सुरक्षा भी शामिल किया गया है.

देखभाल के लिए तय की गई राशि का आधार बुजुर्गों, अभिभावकों, बच्चों और रिश्तेदारों के रहन-सहन के आधार पर किया जाएगा.

प्रस्ताव पास होने की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बिल लाने का मकसद बुजुर्गों का सम्मान सुनिश्चित करना है.

केंद्र की नरेंद्र मोदी  सरकार द्वारा बुजुर्गों  के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को शुरू किया गया है. इस योजना के तहत बुजुर्गों के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है.

बता दें कि सरकार अपनी इस योजना को LIC के जरिए संचालित कर रही है. मतलब यह हुआ कि अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है तो आपको LIC एजेंट या LIC के ऑफिस में संपर्क करना होगा.

 PMVVY के तहत वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने एक निश्चित रकम की व्यवस्था करती है. इस योजना के तहत सिर्फ 60 साल की उम्र पार कर चुके नागरिक ही इसका फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा उनका भारत का नागरिक होना भी जरूरी है. कोई भी व्यक्ति 60 वर्ष की आयु के बाद इस स्कीम का हिस्सा बन सकता है. इस स्कीम में उम्र का कोई भी प्रतिबंध नहीं है. इस योजना के तहत बुजुर्गों को हर महीने एक निश्चित पेंशन मिलती है.

हालांकि पेंशन की यह रकम सिर्फ 10 साल तक ही मिलती है. अगर किसी व्यक्ति को 10 साल बाद फिर से पेंशन शुरू करना है तो उसे दोबारा इस योजना में निवेश करना होगा.

इस योजना के तहत निवेशक की ओर से चुने गए समय पर उसके अकाउंट में पैसा क्रेडिट हो जाएगा. निवेशक मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक विकल्पों के साथ पेंशन के क्रेडिट के लिए समय के विकल्प को चुन सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

30 दिसंबर को निकलेगा महागठबंधन की जीत पर विजय जुलूस

Next Post

नहीं भरूंगा एनपीआर फॉर्मः अखिलेश यादव

Next Post
नहीं भरूंगा एनपीआर फॉर्मः अखिलेश यादव

नहीं भरूंगा एनपीआर फॉर्मः अखिलेश यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d