BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घाटशिला के ‘पाकिस्तान परस्त स्कूल’ की मान्यता वापस ले सरकार : झारखंड अभिभावक संघ

प्रबंधन पर दर्ज हो प्राथमिकी

by bnnbharat.com
July 12, 2020
in Uncategorized
घाटशिला के ‘पाकिस्तान परस्त स्कूल’ की मान्यता वापस ले सरकार : झारखंड अभिभावक संघ

घाटशिला के 'पाकिस्तान परस्त स्कूल' की मान्यता वापस ले सरकार : झारखंड अभिभावक संघ

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : नर्सरी और यूकेजी के नौनिहालों को दुश्मन देश पाकिस्तान और बांग्लादेश राष्ट्रगान याद करने के फ़रमान को झारखंड अभिभावक संघ ने काफी गंभीरता से लेते हुए इसपर काफी आक्रोश व्यक्त किया है. रविवार को संघ की ओर से जारी बयान में अभिभावक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का यह शर्मनाक कृत्य राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता पर आघात है.
उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने पाकिस्तान परस्त होने का प्रत्यक्ष प्रमाण प्रस्तुत किया है जिसपर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. अजय राय ने कहा कि सामान्य ज्ञान के नाम पर राष्ट्रीयता की भावना आहत करने का प्रयास समझौता या माफ़ी योग्य कृत्य नहीं है. झारखंड अभिभावक संघ ने इस मामले में जिला प्रशासन को स्वतः संज्ञान लेकर पाकिस्तान परस्ती दिखाने वाले प्रिंसिपल सहित शिक्षकों पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज़ करने सहित स्कूल की मान्यता निरस्त करने की मांग की है.
इस संबंध में अजय राय ने बताया कि सोमवार को झारखंड अभिभावक संघ का एक शिष्टमंडल रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव से मिलकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुटिया से हत्या व डाका डालने की योजना बनाने एकत्रित हुए पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Next Post

राज्य में कोरोना जांच की रफ्तार तेज, राज्य सरकार सभी संदिग्धों की करा रही सर्वे, होगी जांच

Next Post
राज्य में कोरोना जांच की रफ्तार तेज, राज्य सरकार सभी संदिग्धों की करा रही सर्वे, होगी जांच

राज्य में कोरोना जांच की रफ्तार तेज, राज्य सरकार सभी संदिग्धों की करा रही सर्वे, होगी जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d