रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर धरती आबा को नमन किया. शुक्रवार की सुबह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.
इसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर नमन किया. पुष्प अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत की.