रांची: भारतीय तीरंदाज कोमोलिका बारी ने रविवार को स्पेन में विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट के फाइनल में, जापान की उच्च रैंकिंग वाली सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने कोमोलिका बारी को स्पेन में आयोजित अंडर 18 रिकर्व महिला वर्ग में विश्व चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की बेटी की उपलब्धि पर, राज्य के ही नहीं सम्पूर्ण देशवासी गौरवान्वित है। उन्होंने राज्य का नाम पूरे विश्व में रौशन किया है।
द्रौपदी मुर्मू ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी.सिंधु को वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पी.वी.सिंधु ने अपने खेल से प्रभावित किया है। देश को इन बेटियों पर गर्व है।