रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड विधानसभा सदस्य राजेन्द्र सिंह के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि राजेन्द्र सिंह का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है.
उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु कामना की.