रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ एवं वैदेशिक मामलों के जानकार, मृदुभाषी, विलक्षण स्मरण शक्ति वाले व्यक्ति थे. वे दलगत भावना से ऊपर थे और सभी से उनके अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते थे.
राज्यपाल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सदैव शैक्षणिक संस्थानों के विकास हेतु संदेश देते थे. वे विद्यार्थियों से उत्कृष्टता की अपेक्षा करते थे.
राज्यपाल ने कहा कि ईश्वर ऐसे महान व्यक्ति को चिरशांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की असीम शक्ति प्रदान करें.

