BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN BHARAT की ग्राउंड रिपोर्टिंग : जानें हटिया स्टेशन का हाल

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in Uncategorized
BNN BHARAT की ग्राउंड रिपोर्टिंग : जानें हटिया स्टेशन का हाल

BNN BHARAT की ग्राउंड रिपोर्टिंग : जानें हटिया स्टेशन का हाल

Share on FacebookShare on Twitter

रंजना कुमारी,

रांची: झारखंड के रांची डिवीजन का हटिया स्टेशन साउथ ईस्टर्न रेलवे जोन के अंतर्गत आता है. हटिया स्टेशन की सुरक्षा सह‍ित कई मामलों की पड़ताल बीएनएन भारत की टीम ने की. स्टेशन में सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं था. वैसे तो राजधानी में गणतंत्र दिवस पर रेड अलर्ट जारी रहता है. गणतंत्र दिवस के तीन दिन पहले वहां हमारी टीम 2 घंटे बैठी रही. इस अवधि में किसी ने कुछ नहीं पूछा. हमारे टिकट की भी नहीं जांच की गई, जबकि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट के बिना जाने पर जुर्माना लगता है. टिकट की अवधि भी मात्र दो घंटे की होती है.

गंदगी के नाम पर अगर देखा जाए तो स्टेशन का हाल बुरा है. इस बारे में स्टेशन मैनेजर से बात करने पर उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के काम का निजीकरण हो चुका है. सुरक्षा के बारे में बात करने पर आरपीएफ की तरफ ध्यान दिलाया. आरपीएफ इंचार्ज से बात करने पर उन्होंने कहा कि सुबह से दोपहर 2 बजे तक वैसी भीड़भाड़ नहीं होती है. चोर उचक्के भी अक्सर भीड़ का ही फायदा उठाते हैं. विशेष अवसरों पर अलग से जांच की जाती है.

स्टेशन पर शौचालय और स्नानागार भी है. इसका उपयोग कीमत चुकाने के बाद ही यात्री कर सकते हैं. मिनिमम प्राइस ₹2 और मैक्सिमम ₹5 है. वेटिंग रूम में बैठे हुए यात्री इस व्यवस्था से नाराज भी दिखे. उन्होंने कहा कि पूरे भारत में मेरा यह पहला अनुभव है कि बाथरूम का उपयोग भी पैसे देकर करना पड़ रहा है. उसके बाद भी बाथरूम का हाल बेहाल था.

हालांकि हटिया रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कुछ देर पहले ही डीआरएम ने भी किया था. डीआरएम के औचक निरीक्षण के बावजूद भी बाथरूम का हाल बेहाल मिला. वैसे आमतौर पर स्टेशन पर लगी स्वचालित सीढ़ियां बंद रहती हैं लेकिन डीआरएम के निरीक्षण के दौरान यह चल रही थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BNN BREAKING: सीएए-एनआरसी के समर्थन में जुलूस पर चले पत्थर व बम, कर्फ्यू

Next Post

नेताजी की जयंती पर स्कूल खोले जाने के विरोध में NSUI का प्रदर्शन

Next Post
नेताजी की जयंती पर स्कूल खोले जाने के विरोध में NSUI का प्रदर्शन

नेताजी की जयंती पर स्कूल खोले जाने के विरोध में NSUI का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d