BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मालदा जिला पुलिस के साथ मिलकर कालियाचक थाना क्षेत्र में हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है. मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद आजम और मोहम्मद फारूक आलम (32) के तौर पर हुई है. दोनों ही मूल रूप से बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं और बंदूक बनाने में एक्सपर्ट हैं.

इस बारे में रविवार सुबह एसटीएफ की उपायुक्त आईपीएस अपराजिता रॉय ने “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया कि 23 जनवरी यानी नेताजी की जयंती के दिन पुख्ता सूचना मिलने के बाद कोलकाता पुलिस की टीम, एसटीएफ के अधिकारियों और कालियाचक थाने के जवानों को साथ लेकर बंदूक कारखाने में छापेमारी की गई. यहां से इंप्रोवाइज 7 एमएम सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, सात अर्ध निर्मित इंप्रोवाइज्ड 7 एमएम सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और लेथ मशीन समेत बंदूक बनाने के कई अन्य सामान जब किए गए हैं.

इस घटना में आर्म्स एक्ट के साथ-साथ अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं. मकान का मालिक फरार है. उसकी तलाश तेज कर दी गई है. स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि जिस व्यक्ति के घर में यह काम चल रहा था वह सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है. कारखाने को सील कर दिया गया है और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस: उपायुक्त

Next Post

मौसम अलर्ट: बिहार में ठंड बरपा रहा कहर, लगातार गिर रहा पारा

Next Post
मौसम अलर्ट: दिल्ली समेत इन राज्यों में और बढ़ेगी ठंड, बारिश होने की भी आशंका

मौसम अलर्ट: बिहार में ठंड बरपा रहा कहर, लगातार गिर रहा पारा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d