BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में चल रहा गुंडाराज: तेजस्वी

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
बाढ़ प्रभावित बिलखते बच्चों की सुध लें सीएम नीतीश: तेजस्वी यादव
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में लगातार अपराध बढ़ता ही जा रहा है. पटना में इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद सूबे की राजनीतिक एक बार फिर से गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता ने मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद प्रदेश में बढ़ता क्राइम ग्राफ को लेकर बिहार की नीतीश सरकार समेत केंद्र की मोदी सरकार पर भी तंज कसा है. 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में गुंडाराज चल रहा है. अपराधी बेलगाम हैं. कहा कि मुख्यमंत्री खुद कह रहे हैं कि हम सीएम नहीं बनना चाहते थे. तेजस्वी ने कहा कि चुनाव पूर्व पीएम कहते थे कि कोई बात हो तो दिल्ली में आपका बेटा बैठा है. अब वो जवाब दें कि रूपेश सिंह का परिवार क्या अब छठ मना पाएगा क्या?

इससे पहले तेजस्वी ने हत्याकांड को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि अनैतिक और अवैध सरकार के संरक्षण में अपराधों और दुष्कर्मों की प्रतिदिन संख्या बढ़ना NDA की सामूहिक विफलता है. नीतीश जी द्वारा अपराधों को छिपाने की चेष्टा एवं उसे स्वीकार नहीं करना ही सबसे बड़ा अपराध और अपराधियों के लिए रामबाण है. उनसे बिहार नहीं संभल रहा, वो अविलंब इस्तीफा दें.

इससे पहले उन्होंने हत्याकांड के फौरन बाद ट्वीट कर दुख प्रकट करते हुए कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोलियाँ मार हत्या कर दी. वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे. उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दुःखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे हैं.

उधर रूपेश हत्याकांड के बाद विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ सत्ताधारी पार्टी की ओर से भी सीबीआई जांच और अपराधियों के एनकाउंटर की मांग उठी है. पटना के बांकीपुर सीट से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि अगर अपराधी अपराध करके भाग रहा है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए.

भाजपा विधायक बुधवार को उस इलाके का जायजा लेने बाद ये बात कही जहां इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि यूपी और बिहार में कोई खास अंतर नहीं है. आप अपराधी को क्राइम करने के बाद भागने तो नहीं दे सकते हैं ना. भाजपा विधायक ने कहा कि अगर परिस्थितियां खराब हो रही है और अपराधी बेलगाम हो रहे हैं तो उनका एनकाउंटर करने में क्या हर्ज है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों के धैर्य का इम्तिहान नहीं लें: CM गहलोत

Next Post

गणतंत्र दिवस पर नेताओं को नहीं फहराने देंगे तिरंगा: किसान यूनियन

Next Post
गणतंत्र दिवस पर नेताओं को नहीं फहराने देंगे तिरंगा: किसान यूनियन

गणतंत्र दिवस पर नेताओं को नहीं फहराने देंगे तिरंगा: किसान यूनियन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d