रांची :झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कुछ का पदस्थापन किया है। इसका आदेश 4 सितंबर को कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया। स्थानांतरण-पदस्थापन के क्रम में जो पदाधिकारी प्रभार रहित होंगे, वे कार्मिक विभाग में योगदान करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो (बोकारो) रहे नितीश कुमार सिंह को अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम (जमशेदपुर) के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अभिजीत सिन्हा को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, चक्रधरपुर के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन प्रतीक्षा में रहीं सुश्री समीरा एस को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मनीष कुमार को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे रवि आनंद को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे ऋतुराज को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे दिनेश कुमार यादव को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है।