रांचीः समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि झारखंड की महिलाओं के बीच राजनीतिक समझ बढी है.साथ ही कहा कि भाजपा सरकार ने बीते पांच वषों में जो कार्य किया है उससे महिलाओं का समर्थन भाजपा के प्रति बढ गया है. अभी झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनावों में जिस तरह से महिलाओं की भागीदारी बढी है, वह सकारात्मक रुझान है. आधी आबादी जितना ज्यादा राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होंगी लोकतंत्र को उतनी ही मजबूती मिलेगी.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम हुआ. ना सिर्फ सखी मंडलों के जरिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा गया बल्कि कई और योजनाओं के जरिए आधी आबादी को लाभान्वित करने का काम किया. लुईस मरांडी ने कहा कि मानव तस्करी झारखंड में एक बड़ी समस्या थी. इस मामले में झारखंड सोर्स राज्यों में गिना जाता था. हर साल हजारों की संख्या में झारखंड की बच्चियां मानव तस्करी का शिकार होती थी सरकार ने बीते 5 वर्षों में मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए बड़े कदम उठाएं.
कानून को पहले से ज्यादा सख्त किया गया मानव तस्करी से प्रभावित जिलों में मौजूद थानों में एंटी हयूमन टैफिकिंग यूनिट को सक्रिय किया गया. इससे मानव तस्करो पर अंकुश लगा. कई बड़े मानव तस्कर कानून के शिकंजे में है जिन पर मुकदमा चल रहा है.उन्होंने कहा कि जनजातीय महिलाओं के पुराने एवं नए स्वयं सहायता समूह को 500000 प्रदान किया जायेगा.