BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

HAPPY BIRTHDAY मिस्टर परफेक्शनिस्ट, 54वां जन्मदिन मुबारक

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
HAPPY BIRTHDAY मिस्टर परफेक्शनिस्ट, 54वां जन्मदिन मुबारक
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि आमिर खान अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. वह बहुत ही चुनिंदा और सधा हुआ काम करना ही पसंद करते हैं. इसलिए आमिर को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है. वे एक साल में एक ही फिल्म करने में यकीन करते हैं लेकिन उनकी फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस की शान बन जाती हैं. इसकी मिसाल उनकी फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ रही हैं जो न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमा चुकी हैं. आमिर खान (Aamir Khan) का जन्म 14 मार्च, 1965 को हुआ था. उनके पिता ताहिर हुसैन फिल्म प्रोड्यूसर थे और बचपन से ही उन्हें घर में फिल्मी माहौल मिला था. उन्होंने धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म ‘यादों की बारात’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट छोटा-सा रोल किया था.

आमिर खान को बतौर स्टार और हीरो बॉलीवुड में स्थापित करने वाली फिल्म ‘कयामत से कयामत तक (1988)’ थी, जिसमें वे जूही चावला के साथ नजर आए थे और फिल्म को उनके भाई मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था. उसके बाद उन्होंने ‘राख’, ‘लव लव लव’, ‘अव्वल नंबर’ और ‘तुम मेरे हो’ जैसी सुपर फ्लॉप फिल्में दीं. लेकिन 1990 में आई इंद्र कुमार ‘दिल’ सुपरडुपर हिट रही और आमिर युवाओं के चहेते बन गए. उसके बाद भी उनकी तीन फिल्में फ्लॉप रहीं और 1991 में पूजा भट्ट के साथ ‘दिल है कि मानता नहीं’ ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े. लेकिन समय के साथ वे बतौर एक्टर मैच्योर और सिलेक्टिव होते चले गए. जिस वजह से फिल्में कम करते थे और चुनिंदा किरदारों को चुना.

  जानते हैं उनके बारे में 5 खास बातें

1. शाहरुख खान ने यश चोपड़ा की 1993 की फिल्म ‘डर’ में रोहन मेहरा का निगेटिव किरदार निभाया था. पहले यह रोल आमिर खान को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने किसी वजह से इसे करने से इनकार कर दिया था.
2. अपने शुरुआती दिनों में आमिर खान खेलों में बहुत एक्टिव थे और वे महाराष्ट्र से स्टेट टेनिस चैंपियन रहे थे. इसलिए उनको टेनिस पसंद है और रोजर फेडरर उनके फेवरिट खिलाड़ी हैं.
3. बॉलीवुड में 100, 200 और 300 करोड़ रु. के संस्थापक आमिर खान को ही माना जाता है. इसकी शुरुआत ‘गजनी’ के साथ हुई थी और अब सफर ‘दंगल’ तक पहुंच चुका है.
4. कहा जाता है कि आमिर खान शादी के तुरंत बाद ही उसी बिल्डिंग में अलग मकान लेकर रहने लगे थे जिसमें वे अपने माता-पिता के साथ रहा करते थे.
5. टाइम मैग्जीन ने उन्हें भारतीय ‘शॉन पेन’ कहा था, हालांकि आमिर खान के पसंदीदा कलाकार दिलीप कुमार और हॉलीवुड के ऑस्कर विजेता डेनियल डे-लुईस हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाघिन की मौत का मामला गरमाया, सरयू ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Next Post

स्कूल-काॅलेज अभी सुचारू रूप से चलते रहेंगे: शिक्षामंत्री

Next Post
स्कूल-काॅलेज अभी सुचारू रूप से चलते रहेंगे: शिक्षामंत्री

स्कूल-काॅलेज अभी सुचारू रूप से चलते रहेंगे: शिक्षामंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d