BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैप्पी बर्थ डे माही

by bnnbharat.com
July 7, 2019
in समाचार
हैप्पी बर्थ डे माही
Share on FacebookShare on Twitter

भारत को दो-दो विश्वकप का ट्राफी दिलाने वाले अनहोनी को होनी करने वाले पूर्व कप्तान व मिस्टर कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धौनी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। संभवत भारतीय ड्रेसिंग रूम में उनका यह आखिरी जन्म दिन सेलि‍ब्रेशन होगा।

इसलिए इस सेलिब्रेशन को जोरदार बनाने के लिए एक ओर विराट सेना ने अपनी तैयारी कर रखी है वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आइसीसी) ने भी धौनी को तोहफा दिया है तथा माही को समर्पित एक विडियो जारी कर उसे भारतीय क्रिकेट को बदलने वाला चेहरा बताया है।

यह लगातार दूसरी बार है कि धौनी अपना जन्मदिन इंग्लैंड में मना रहे हैं।पिछले साल भारतीय टीम इंग्लैंग दौरे पर थी। उस समय भी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा साथ थी। इसबार भी दोनों इंग्लैंड में है और इसे यादगार बनाने में लगे हैं।

अब तो जन्मदिन साथ सेलिब्रेट करने का मौका नहीं मिलता है, पहले धौनी का जन्मदिन चार पांच दोस्त मिलकर मनाते थे

माही का अपना जन्मदिन तो इंग्लैंड में मना रहे हैं वहीं उनके प्रशंसक रांची में इसे रांची में अपनी तरीके से मनायेंगे। धौनी पिछले 15 सालों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हैं और इस दौरान अपना जन्मदिन घर से बाहर ही मनाते आए हैं।

घर में ना रहने के कारण जन्मदिन के रोज अपने घर फोन करना वे नहीं भूलते। अपने व्यस्त समय से वे घर में बात करने का समय अवश्य निकालते हैं और मा-पिता का आशीर्वाद अवश्य लेते हैं।

धौनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म शुरू होने से पहले धौनी व उसके दो दोस्तों की तस्वीर आती है उनमें से एक हैं परमजीत। यह वहीं परमजीत हैं जिन्होंने धौनी की सीढ़ी दर सीढी सफलता को देखा है और समझा है।

आज भी दोनों की वहीं दोस्ती है और माही जब भी रांची आते हैं तो दोनों की मुलाकात अवश्य होती है। धौनी के जन्मदिन को लेकर परमजीत ने बताया कि अब तो जन्मदिन साथ सेलिब्रेट करने का मौका नहीं मिलता है। परमजीत ने बताया कि पहले धौनी का जन्मदिन चार पांचदोस्त मिलकर मनाते थे।

पहले दिन में सिंघाड़ा का दौर चलता था और शाम में हमलोग किसी ढाबा में निकल जाते थे। हमलोगों वहीं पार्टी करते और सेलिब्रेट करते थे। यह सिलसिला कई वर्षो तक चलता रहा लेकिन धौनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त होने के बाद यह रूक सा गया।

अब हम जब भी मिलते हैं उसी दिन सेलिब्रेट कर लेते हैं। इस बार वह विश्व कप खेल रहा है और मुझे उम्मीद है कि वह विश्व कप जीत कर अपना जन्मदिन का तोहफा अपने प्रशंसकों को देगा।

POSTED BY:- BEENA RAI

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तबरेज और पाहन का खून अलग कैसे ?

Next Post

सीबीआई ने पूर्व आईआरएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया

Next Post

सीबीआई ने पूर्व आईआरएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d