BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल संचय को बनाए जन आंदोलन: उपायुक्त हजारीबाग

by bnnbharat.com
June 23, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य बिंदु

  • गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में करें संचयित, जल संचयन को बनाएं जनांदोलन।
  • दारू प्रखंड के ईरगा पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन।
  • जल संचयन के लिए मुखिया जनों को संबोधित माननीय प्रधानमंत्री का पत्र पढ़ कर सुनाया गया।

रिपोर्ट प्रमोद कुमार उपाध्याय जारीबाग

हजारीबाग: वर्षा जल संचयन को जन आंदोलन के रूप में अपनाने के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को सफल बनाने के मुहिम के तहत आज ईरगा पंचायत प्रखंड दारू में आयोजित विशेष ग्राम सभा में उपायुक्त हजारीबाग रवि शंकर शुक्ला भी शामिल हुए।

ईरगा पंचायत के मुखिया त्रिलोकी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित विशेष ग्राम सभा में उपायुक्त हजारीबाग के द्वारा मुखिया के नाम माननीय प्रधानमंत्री के जल संचयन संबधी अपील को उपस्थित ग्रामीणों को पढकर सुनाया गया।

बताया गया कि वर्ष दर वर्ष बारिश की मात्र कम होती जा रही है और जल की आवश्यकता बढती जा रही है ऐसे में मानसून की बरसात और इसके संचयन की आवश्यकता है। बारिश के पानी का हम ज्यादा से ज्यादा संचयन करें।

इसके लिए खेतों की मेडबन्दी, नदियों और धाराओं में चेकडैम का निर्माण, तालाबों की खुदाई एवं सफाई, वृक्षारोपण, जलाशय आदि का बडी संख्या में निर्माण करने की जरूरत है। चापाकल के पास और घरों के सोख्ता भी बनाने की अपील लोगों से की गई। ताकि खेत का पानी खेत में और गाँव का पानी गांव में संचयित करते हुए वर्षा जल का संचयन किया जा सके।

उपायुक्त हजारीबाग के द्वारा पंचायत भवन प्रांगण में वृक्षारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया। उन्होंने पंचायत भवन ईरगा में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों की समस्या को भी सूना और प्रखंड विकास पदाधिकारी दारू राम रतन कुमार बरनवाल को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

पंचायत भवन ईरगा में आयोजित विशेष ग्राम सभा में उपायुक्त हजारीबाग रवि शंकर शुक्ला, जिला पंचायत राज पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी दारू राम रतन कुमार बरनवाल, मुखिया ईरगा त्रिलोकी प्रसाद यादव सहित पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किम को मिला राष्ट्रपति ट्रंप का निजी खत

Next Post

उधर पैसों के लिए उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में 1 और नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Next Post

उधर पैसों के लिए उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में 1 और नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d