BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

by bnnbharat.com
September 20, 2020
in समाचार
एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल-सेक्युलर के नेता एचडी देवगौड़ा ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें शपथ समारोह में शपथ दिलाई और उच्च सदन में उनका स्वागत किया.

13 जून को, एचडी देवगौड़ा को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया. एचडी देवगौड़ा ने 1994 से 1996 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. वह 1996 के आम चुनावों के बाद संयुक्त मोर्चा सरकार का नेतृत्व करने वाले देश के 11वें प्रधानमंत्री बने.

निर्विरोध निर्वाचित हुए थे देवगौड़ा

जून माह में चुनाव मैदान में कोई और प्रत्याशी न होने के कारण जनता दल (एस.) के मुखिया एच.डी. देवगौड़ा, कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा के दोनी कार्यकर्ता अशोक गस्ती और इरन्ना कडाडी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे.

इन लोगों ने राज्यसभा में जनता दल (एस) कूपेंद्र रेड्डी, कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद व राजीव गौड़ा और भाजपा के प्रभाकर कोरे का स्थान लिया है. इन लोगों का कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो गया था.

उल्लेखनीय है कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव 19 जून को होना था लेकिन किसी और के चुनाव मैदान में न उतरने से इन चारों को शुक्रवार को ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

समय से पहले खत्म होगा मानसून सत्र

कोविड-19 के ब़़ढते संक्रमण के चलते संसद का मानसून सत्र अपने निर्धारित समय से पहले खत्म हो सकता है. माना जा रहा है कि बुधवार तक अहम विधायी कार्य निपटाकर सत्र की समाप्ति की घोषषणा कर दी जाएगी. पूर्व तय अवधि के अनुसार सत्र पहली अक्टूबर तक चलना था.

पिछले एक हफ्ते में ढाई दर्जन से ज्यादा सांसद और छह दर्जन संसदीय स्टाफ के कोरोना संक्रमण की जानकारी है. इसे ध्यान में रखते हुए ही अब संसदीय परिसर में जाने वाले हर व्यक्ति के लिए रोजाना एंटीजन टेस्ट जरूरी कर दिया गया है.

बताते हैं कि इसे ध्यान में रखते हुए ही शनिवार को लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और राजनीतिक दलों ने निर्धारित समय से पहले सत्र समाप्त करने पर अपनी सहमति जताई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रामीणों की मांग, कहा- ‘No Entry’ के समय में नहीं होनी चाहिए बदलाव

Next Post

11 जिला मुख्यालयों पर धारा 144 लागू

Next Post
संक्रमित व्यक्ति के गांव को किया गया सील, गांव को किया गया पूरी तरह सैनिटाइज

11 जिला मुख्यालयों पर धारा 144 लागू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d