रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के मंत्रियों के द्वारा महीने में कम से कम एक बार जनता दरबार लगाने का निश्चिय हुआ है. यह निर्णय झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव जी के निर्देश पर लिया गया है.
इसी कड़ी में शुक्रवार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपराह्न 02 बजे से 04 बजे तक कांग्रेस भवन में जनता की समस्याओं को सुनकर निष्पादित किया. इस दौरान विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखा. विभागीय मंत्री द्वारा उन सभी समस्याओं पर त्वरित कारवाई का भरोसा दिलाया गया.