BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री ने किया पीएमसीएच का निरीक्षण, सफाई कंपनी के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने का दिया निर्देश

गायनेकोलॉजी, रसोईघर, इमरजेंसी, बच्चा वार्ड, आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in Uncategorized
स्वास्थ्य मंत्री ने किया पीएमसीएच का निरीक्षण, सफाई कंपनी के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने का दिया निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने किया पीएमसीएच का निरीक्षण, सफाई कंपनी के वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाने का दिया निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) का लगभग डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गाइनेकोलॉजी वार्ड, रसोईघर, इमरजेंसी वार्ड, बच्चा वार्ड तथा कोविड-19 के लिए बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया. साथ ही दवाइयों के स्टॉक को देखा तथा उसकी एक्सपायरी डेट की जांच की.

स्वास्थ्य मंत्री ने पीएमसीएच में गंदगी का ढेर देखकर आउटसोर्सिंग कंपनी के सारे वित्तीय लेनदेन को त्वरित रोकने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने उपायुक्त अमित कुमार को इस संबंध में आउटसोर्सिंग कंपनी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया.

स्वास्थ्य मंत्री ने रसोई घर में तैयार किया गया भोजन भी खाया. भोजन लेने के बाद कहा कि पीएमसीएच में मरीजों को मिलने वाला खाना ठीक है फिर भी उसकी गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है. उन्होंने कहा पीएमसीएच का निरीक्षण करने के बाद वहां जो भी कमियां पाई गई है उसे सुधारने का निर्देश दिया गया है. लॉकडाउन के बाद रांची से एक टीम पीएमसीएच द्वारा सुधार की दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं, उसकी जांच करने के लिए धनबाद आएगी.

हिंदपीढ़ी और तेलो है कोरोना के हॉटस्पॉट

मंत्री ने कहा कि झारखंड में रांची का हिंदपीढ़ी तथा बोकारो का तेलो हॉटस्पॉट है। इसलिए दोनों हॉटस्पॉट के आसपास के इलाके की गहन निगरानी की जा रही है. साथ ही ऑरेंज जोन में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गहन निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा झारखंड के अधिकतर जिले ग्रीन जोन में है, फिर भी हम गंभीर रहेंगे.

मुख्यमंत्री प्रतिदिन करते हैं हाई प्रोफाइल मीटिंग

बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में कोरोना के 2 हॉटस्पॉट होने के बाद भी माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी गंभीर है. प्रतिदिन कोरोना के संबंध में हाई प्रोफाइल मीटिंग करते हैं. हर दिन सभी जिलों के अधिकारियों के साथ कोरोना मामले पर विस्तार से चर्चा करते हैं.

लॉकडाउन का पालन करने की अपील

उन्होंने ने कहा कि कोरोनावायरस के फैलाव के रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है. उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने तथा अति आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकलते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की.

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पीएमसीएच के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम नहीं सुधरेंगे…. दुकानें बंद कराने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, भारी फोर्स तैनात

Next Post

लॉकडाउन में समाजिक संगठन के लोगों का हैं महत्वपूर्ण योगदान

Next Post
लॉकडाउन में समाजिक संगठन के लोगों का हैं महत्वपूर्ण योगदान

लॉकडाउन में समाजिक संगठन के लोगों का हैं महत्वपूर्ण योगदान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d