रांची: हेहल स्पोर्टिंग के अध्यक्ष डॉ अरूण उरांव ने सर्ड मैदान में अपने क्लब के संरक्षक सजल चक्रवर्ती के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शुक्रवार को एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित दी.
उन्होंने उनके निधन को हेहल स्पोर्टिंग की अपुरणीय क्षति बताया. इस शोक सभा में कैलाश सिंह देव, संजय मिश्रा, सौमित्र पटनायक नवेन्दू भारती, अमित मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, प्रभात सिंह एवं हेहल स्पोर्टिग के अनेक खिलाड़ी और सदस्यों ने भाग लिया. यह जानकारी क्लब के सचिव कैलाश सिंहदेव ने दी.