मुंबई: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एकजुट खड़ी हो गई है. स्टार्स पीएम रिलीफ फंड के लिए डोनेट कर रहे हैं. कपिल शर्मा से लेकर कई स्टार्स ने पैसे डोनेट किए हैं.

कपिल शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि ये समय एक साथ खड़े होने का है, जिनको हमारी जरूरत है. कोरोना से लड़ने के लिए मैं पीएम रिलीफ फंड के लिए 50 लाख रुपये दे रहा हूं. सभी से विनती है कि घर पर ही रहें.
Also Read This: हर जरूरतमंद को उचित मदद मिले, यह प्रयास करुंगा: हेमंत सोरेन
वहीं साउथ सुपर स्टार पवन कल्याण ने भी पैसे दान दिए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैं पीएम रिलीफ फंड के लिए 1 करोड़ रुपये डोनेट कर रहा हूं.

