रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त रांची को कांटाटोली बस स्टैंड में फंसे सैकड़ों श्रमिकों को उनके गंतव्य तक जाने में मदद करने का निर्देश दिया है.
फंसे हैं सैकड़ों मजदूर
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि राजधानी रांची के कांटाटोली बस स्टैंड में सैकड़ों मजदूर फंसे हुए हैं. पैसों के अभाव में वे घर नहीं जा पा रहे. प्राइवेट टैक्सी वाले अधिक किराया की मांग श्रमिकों से कर रहें हैं.
असाध्य रोग उपचार योजना के तहत मदद करें
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त चाईबासा को कैंसर रोग से पीड़ित सावित्री तांती को मुख्यमंत्री असाध्य रोग उपचार योजना के तहत मदद पहुंचाते हुए इलाज की व्यवस्था कर सूचित करने का निर्देश दिया है.
कौन है सावित्री तांती
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि चाईबासा के पेंदरगरिया गांव की रहने वाली सावित्री तांती कैंसर से पीड़ित हैं. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश दिया.

