BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आमजनों की मदद के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा कई हेल्पलाइन नंबर किये गए जारी

इसके अलावा सेंट्रल हेल्पलाइन एवं सोशल मीडिया के जरिये भी पहुंच रही है मदद

by bnnbharat.com
April 7, 2020
in Uncategorized
आमजनों की मदद के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा कई हेल्पलाइन नंबर किये गए जारी

आमजनों की मदद के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा कई हेल्पलाइन नंबर किये गए जारी

Share on FacebookShare on Twitter
  • वरिष्ठ नागरिकों, मेडिकल हेल्प, मेनटल हेल्थ सपोर्ट के लिए विशेष हेल्पलाइन

  • ग्रॉसरी प्रोडक्ट से लेकर दूध, डेयरी एवं दवाइयों की सप्लाई के लिए भी अलग नम्बर

  • भूखे या बेसहारों की मदद के लिए विशेष हेल्पलाइन सेवा भी चालू

रांची: भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा देश में पूर्ण तालाबंदी की घोषणा के बाद से, रांची जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई पहल किए हैं ताकि किसी को भी अपने घरों से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं हो. किसी को भी किसी आवश्यक सामान या खाने पीने की कमी नहीं होगी. इसी कड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के मदद हेतु हेल्पलाइन भी शुरू की गई. घर-घर तक ग्रॉसरी के सप्लाई हेतु विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर्स के सहयोग से होम डिलीवरी सेवा शुरू की गई. जिसके लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए. इसके अतिरिक्त दवाइयों की सप्लाई, मेडिकल कंसल्टेशन सहित मानसिक स्वास्थ्य में मदद के लिए मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन जारी किया गया है.

Also Read This: रांची जिले के विभिन्न पंचायतों में 299 मुख्यमंत्री किचन का संचालन

इसके अलावा रांची के हर एक क्षेत्र में आवश्यक सामान लाने ले जाने हेतु वॉलंटियर्स की सूची के साथ मोबाइल नंबर भी जारी किया गया. पूरी रांची में एक भी व्यक्ति भूखा न सोए इसके लिए एक अतिरिक्त हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई. जिस पर कॉल कर कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति/परिवार के बारे में जानकारी दे सकता है, जिनकी कमाई का जरिया खत्म होने की वजह से खाने का इंतजाम नहीं हो पा रहा है. इसके अलावा हिन्दपीढ़ी क्षेत्र को सील करने के पश्चात यहां के लिए विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है. साथ ही साथ गैस सिलिंडर की घर-घर डोरस्टेप डिलीवरी सनिश्चित करने हेतु विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई.

तालाबंदी की घोषणा के बाद रांची जिला प्रशासन अपने लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. किराने, खाद्य पदार्थों, दूध, दवाई, ब्रेड, गैस सिलिंडर आदि के वितरण के अलावा, मानसिक स्वास्थ्य के लिए समर्पित हेल्पलाइन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा परामर्श और हेल्पलाइन वर्तमान में चालू है.

Also Read This: टाटा कंपनी द्वारा 10 करोड़ रुपये एवं अदानी ग्रुप द्वारा 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई

हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त कई शिकायतों में से एक में, एक वृद्ध दंपति ने एक सेल फोन की तत्काल आवश्यकता के बारे में बताया था. रिस्पांस टीम की मदद से शिकायतकर्ता को सेल फोन की डिलीवरी करवाई गई. वहीं एक अन्य शिकायत में, एक वरिष्ठ नागरिक ने गैस सिलिंडर बुकिंग सहायता के बारे में मदद मांगी, एक अन्य ने गैस सिलेंडर की कमी के बारे में बताया, यह शिकायत गैस सिलींडर डिस्ट्रीब्यूशन टीम को भेजा गया. दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई कर समस्या का हल कर दिया गया. एक अन्य शिकायत में एक वरिष्ठ नागरिक ने अपने टूटे पैर के बारे में हेल्पलाइन को सूचित किया. इसके साथ ही उनके पास अपने इलाज के लिए पैसे भी नहीं थे. त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्पोंस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सदर अस्पताल रांची में भर्ती कराया गया.

Also Read This: आकस्मिक खाद्यान्न निधि कोष से 8,878 लोगों को मिला लाभ

इस पहल के बारे में बात करते हुए, डीसी रांची, राय महिमापत रे ने कहा, “हम इस COVID-19 ​​संकट से लड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा के पश्चात हम प्रोएक्टिव एप्रोच के साथ काम कर रहे हैं. जिला में एक सेंट्रल टीम के अलावा, अलग-अलग टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है. आमजनों को किसी भी प्रकार की चिन्ता न हो इसलिए, इन सब से बचने के लिए, हमने किराना की होम डिलीवरी शुरू की और विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए. एक दिन के भीतर हमें एहसास हुआ कि हमारे पास रांची से बड़ी संख्या में कॉल या व्हाट्सएप ऑर्डर मिल रहे हैं. हमें उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अलग करना था. इसी आधार पर, हमने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर शुरू किया खास कर वैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए जो रांची में रह रहे हैं और घर पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नहीं हैं. हमारे सामने समस्या थी, इसे हल किया जाना था. हमने ‘सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन’ लॉन्च किया और इसके जरिए उन्हें मदद पहुंचने लगी. रांची जिला भर में किसी भी तरह की समस्या का सामना करने वाला कोई भी वरिष्ठ नागरिक उस नंबर पर कॉल कर सकता है, हमारी टीम मदद के लिए वहां पहुंच जाएगी.”

Also Read This: समाज सेवी केदार साव ने ली सहिया दीदी की सुध, बांटे फेस मास्क व ग्लब्स

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची, राय महिमापत रे के निदेशानुसार जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के साथ-साथ रसोई गैस की आपूर्ति के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं. जिस पर फोन कर रांची वासी गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होने की शिकायत कर सकते हैं.

ये नंबर निम्न हैं

IOCL-9852334036
BPCL-7903846664
HPCL-7542034373

इसके अलावा एक जिला स्तरीय सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1950 भी जारी किया गया है. जहां 24*7 टीमें काम कर रही हैं और जरूरतमंदों को हर संभव मदद भी पहुंचाई जा रही है.

ग्रॉसरी डिलीवरी की बात करें तो 30 मार्च तक की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 60,000 डिलीवरी पूरी कर ली गई हैं जिसकी कीमत लगभग ₹ 01 करोड़ 30 लाख है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विशेष विमान से 7 जापानी नागरिक को भेजा गया दिल्ली

Next Post

झारखंड का लाल इलाज करते-करते हुआ कोरोना का शिकार, फिर भी नहीं डिगा अपने कर्तव्य से

Next Post
झारखंड का लाल इलाज करते-करते हुआ कोरोना का शिकार, फिर भी नहीं डिगा अपने कर्तव्य से

झारखंड का लाल इलाज करते-करते हुआ कोरोना का शिकार, फिर भी नहीं डिगा अपने कर्तव्य से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d