रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दुमका विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए शुक्रवार को घर से अपने पिता और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन तथा मां रूपी सोरेन से आशीर्वाद लेकर निकले.
वहीं हेमंत सोरेन ने दुमका के अलावा बरहेट विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.
बता दें कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भी हेमंत सोरेन ने दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था, लेकिन दुमका से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि बरहेट से वे चुनाव जीतने में सफल रहे थे.

