फलक शमीम
रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है .सदन की कार्यवाही से पूर्व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने सत्तापक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा की सत्तापक्ष सरकारी ख़ज़ाने का गलत उपयोग कर रही है.
Also Read This : कर्नाटक में भाजपा ने सरकार बनाने का किया दावा पेश
राज्य में घोटालों की जांच की मांग को लेकर JMM के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया जिसमें नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन सहित कई विधायक भी शामिल हुए.
रिम्स में डेंटल चेयर घोटाला, कंबल घोटाला ,सड़क घोटाला,जमीन घोटाला में दोषियों को जेल भेजने की मांग हेमंत सोरेन ने की, साथ ही साथ मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाते हुए कहा की पूरा भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री के संरक्षण में चल रहा है, और कहा कि झारखंड राज्य की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है. सरकार इसका जवाब दे और बताए की वर्तमान में सरकारी खजाने का क्या हाल है.