BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
February 22, 2020
in Uncategorized
मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था, पानी, बिजली, सड़क इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी. सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवा वर्ग के लिए रोजगार सृजन पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है. वर्तमान सरकार राज्य में बेरोजगारी कैसे दूर हो सके इस पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी. झारखंड के सर्वांगीण विकास में हम किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे.

उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को अपने आवास पर राज्यभर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों के समस्याओं से रू-ब-रू होते हुए कहीं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिखायी संवेदनशीलता

अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे यमुनानगर, हरमू रांची के दिव्यांग युवक अर्जुन महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपनी पीड़ा बतायी. दिव्यांग युवक अर्जुन महतो के परिजनों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि राशन कार्ड में नाम में भूल होने के कारण परिवार को राशन नहीं मिल पा रहा है. इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल राशन चालू कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया और साथ ही उनके अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण का भी भरोसा मुख्यमंत्री ने दिलाया.

Also Read This: मालगाड़ी की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत

मुख्यमंत्री सभी फरियादियों से एक-एक कर मिले

उल्लेखनीय है कि शनिवार के दिन अपने आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों से एक-एक कर मिले एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. फरियादियों में बच्चे, महिलाएं, नौजवान एवं वृद्ध सभी वर्ग के लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिशप फ्रैंको मुलक्कल पर एक और नन ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Next Post

नाबालिग लड़के ने की बालिग लड़की से शादी, पहुंचा जेल

Next Post
नाबालिग लड़के ने की बालिग लड़की से शादी, पहुंचा जेल

नाबालिग लड़के ने की बालिग लड़की से शादी, पहुंचा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d