BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जंगली हाथियों के झुंड ने 24 वर्षीय युवक को कुचला, मौत

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in समाचार
जंगली हाथियों के झुंड ने 24 वर्षीय युवक को कुचला, मौत
Share on FacebookShare on Twitter

 जमशेदपुर :– सरायकेला- खरसावां जिला में गजराजों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां आए दिन गजराज अपना आतंक से स्थानीय लोग भय का साया में जी रहे हैं. ताजा मामला ईचागढ़ थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने सालुकडीह के 24 वर्षीय लक्ष्मण महतो को कुचल डाला. जिससे लक्ष्मण महतो की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि लक्ष्मण महतो सुबह शौच के लिए निकला था. इसी दौरान हाथियों के झुंड की चपेट में आ गया.

आपको बता दें कि बीते 31 दिसंबर को भी जंगली हाथियों के झुंड ने कुकड़ू प्रखंड के कारकाडीह के जंगलों में एक महिला और एक बच्ची को कुचल दिया था. जिसे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं शनिवार की घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय विधायक सविता महतो मौके पर पहुंची.

जहां वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. जहां ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक वन विभाग के अधिकारियों को बंधक बनाए रखा. वहीं पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा राशि के रूप में 31 हजार रूपए उपलब्ध कराया गया.

साथ ही विधायक सविता महतो ने एक माह के भीतर पीड़ित परिवार को पूरा मुआवजा दिलाने और ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिया. वैसे सवाल ये उठता है कि आखिर आए दिन जंगली हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों की जान जा रही है वही जान-माल की क्षति को देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल प्राप्त है. ऐसे में भला गांव के लोग की रक्षा कैसे की जाए. इसका जिम्मेदार कौन है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर हुए हमले का जमशेदपुर में दिखा उबाल

Next Post

रेलवे पुलिस के जवान ने पेश की मानवता की मिसाल

Next Post
रेलवे पुलिस के जवान ने पेश की मानवता की मिसाल

रेलवे पुलिस के जवान ने पेश की मानवता की मिसाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d