रांचीः झारखंड में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कोर्ट ने चिंता जाहिर की है. जांच की धीमी गति को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है.
कोर्ट ने कहा की हाईकोर्ट के कर्मचारियों की सैंपल रिपोर्ट कई दिनों के बाद मिलती है तो राज्य की जनता की क्या स्थिति होगी.
हाईकोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि आखिर टेस्ट में इतनी देरी क्यों हो रही है. हाईकोर्ट ने टेस्टिंग और टेस्टिंग के बाद देर से आ रहे रिपोर्ट पर यह भी जानना चाहा कि पूरी प्रक्रिया में देर क्यों हो रही है ?

