हजारीबाग: 23 दिसंबर को अपहृत एक 9 वर्षीय बच्चे के अपहरणकर्ताओं को 24 घण्टे के अंदर बरकट्ठा व गोरहर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया.
क्या था मामला:- मामला बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सलैया निवासी अखिलेश कुमार पिता जानकी महतो के 9 वर्षीय पुत्र आर्यन राज को अपहरणकर्ताओं द्वारा 23 दिसंबर के संध्या लगभग 06:15 बजे बाजार स्थित घर के नजदीक अपहरण कर लिया गया था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर संध्या करीब 8:00बजे अखिलेश के मोबाइल न. 9631322057 पर मोबाईल न. 8657192520 से फोन आया कि आपका बच्चा मेरे पास है और इसकी जानकारी पुलिस को नहीं देना है ,जो मैं कहता हूं वो करेगा तो तेरा बच्चा सुरक्षित मिल जाएगा. आर्यन राज के पिता डर से इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी एवं अपहरणकर्ताओं के कथनानुसार फिरौती के रूप में पांच लाख रुपये देकर बच्चे को 24 दिसंबर की रात्रि लगभग 01:30 बजे सुरक्षित बरामदगी किया गया. वहीं 26 दिसंबर को इस निमित अखिलेश द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया. थाना प्रभारी बरकट्ठा द्वारा आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना कांड संख्या 236/19 धारा 364 ए,34 भा.द.वि के तहत मामला दर्ज करते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया. गंभीर मामला को देखते हुए अपहरण कांड का बरही एसडीपीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पर्दाफाश कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की.

एसडीपीओ मनीष कुमार ने बरकट्ठा थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गई. उन्होंने कहा पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा कांड की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठन किया गया जिसमें बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार ,गोरहर थाना प्रभारी शंभू नंदईश्वर, एएसआई लक्ष्मण तिवारी, मनोज कुमार, बाबूलाल चातर, अशोक कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे.
गठित टीम द्वारा महज 24 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए इसमें संलिप्त अपराधी रंजन कुमार पिता सुरेश प्रसाद ,मनीष कुमार पिता लखन मंडल, राहुल कुमार पिता नारायण मंडल, ग्राम कोल्हू थाना टाटीझरिया, जिला हजारीबाग व पंकज कुमार पिता शिव राम महतो, ग्राम मासीपीढ़ी थाना बरकट्ठा, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया साथ ही कांड में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बुलेट एवं पल्सर सहित फिरौती की रकम 4,50,000 रुपये एवं मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार पंकज कुमार इस कांड का मास्टरमाइंड था. इस कांड का उद्भेदन से क्षेत्र की जनता ने एसडीपीओ सहित पुलिस की कार्यशैली पर प्रशंसा जाहिर की.

