रांची: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपर सचिव रैंक में प्रोन्नति दी गई है.
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया.
अपने आदेश में विभाग ने कहा है कि अपर सचिव कोटि में उत्क्रमित करते हुए अगले तक सभी को उसी पद पर पदस्थापित किया जाता है.
इन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली-
- सुनील कुमार- उप विकास आयुक्त, गोड्डा.
- चंद्रशेखर प्रसाद- परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, साहेबगंज.
- मोती जार्ज लकड़ा- संयुक्त सचिव, वाणिज्य कर विभाग.
- सुनील कुमार सिन्हा- संयुक्त सचिव, कृषि विभाग.
- मनोज कुमार- संयुक्त सचिव, वित्त विभाग.
- भगवान झा- संयुक्त सचिव, वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग.
- अविनाश कुमार सिंह- संयुक्त सचिव, योजना सह वित्त विभाग.
- अरुण कुमार रतन- संयुक्त सचिव, नगर विकास विभाग.
- रवि रंजन मिश्रा- उप विकास आयुक्त, बोकारो.