BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हिंदूवादी संगठन और सीएए- एनआरसी विरोधी मुस्लिम संगठन आमने सामने

by bnnbharat.com
January 30, 2020
in Uncategorized
हिंदूवादी संगठन और सीएए- एनआरसी विरोधी मुस्लिम संगठन आमने सामने

हिंदूवादी संगठन और सीएए- एनआरसी विरोधी मुस्लिम संगठन आमने सामने

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: सीएए और एनआरसी के आग की चिनगारी अब झारखंड के आर्थिक राजधानी कही जानेवाली लौहनगरी जमशेदपुर में भी भड़ने लगी है. वैसे इस चिनगारी की आहट पिछले एक महीने से भड़क रही है. लेकिन जिला प्रशासन इस चिनगारी को या तो समझना नहीं चाह रही, या सरकार की मौन स्वीकृति के आगे जिला प्रशासन नतमस्तक है.

जिला प्रशासन और सरकार के इसी मौन स्वीकृति के बीच गुरुवार को जमशेदपुर से साकची स्थित आम बगान मैदान में हिंदूवादी संगठन और सीएए- एनआरसी विरोधी मुस्लिम संगठन आमने सामने नजर आई. वहीं दोनों को समझाने में जिला प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि दोनों ही संगठन अभी भी आमने- सामने है, और दोनों ही संगठन अब खुलकर विरोध और समर्थन में मैदान में उतर गए हैं. हिंदूवादी संगठनों ने ऐलान कर दिया है, कि जो भी जहां भी इस बिल के विरोध में धरना- प्रदर्शन करेगा उनके द्वारा भी समर्थन में उसी जगह सभा की जाएगी. मतलब साफ है, सीएए- एनआरसी के विरोध और समर्थन में अब लौहनगरी जमशेदपुर भी जलनेवाला है.

इधर जिला प्रशासन का दावा है कि बगैर इजाजत के किसी को भी सभा या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी. अब सवाल ये उठता है, कि आज के सभा की अनुमति जिला प्रशासन की और से दी गई थी? अगर जिला प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई थी, तो किसके इजाजत से आम बगान में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं का जमावड़ा लगाया जा रहा था.

जिला प्रशासन का कहना है, कि उन्हें मालूम नहीं था कि परमीशन रद्द कर दी गई है. वहीं हिन्दूवादी संगठनों का कहना है, कि जमशेदपुर में शाहीन बाग बनने नहीं दिया जाएगा. यानि अब जमशेदपुर जिला प्रशासन के लिए एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खाई तय है क्योंकि पिछले एक महीने से जमशेदपुर के अलग- अलग हिस्सों नें विरोध और समर्थन को लेकर धरना प्रदर्शन और आंदोलन जारी है. वहीं बिल का विरोध कर रही छात्राओं ने सरकार को जाहिल और अशिक्षित करार देते हुए बिल वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमलनाथ ने कहा, देश की एकजुटता के लिए गांधी के मार्ग पर चलना जरूरी

Next Post

‘स्पर्श कार्यक्रम’ के तहत लिया गया शपथ

Next Post
‘स्पर्श कार्यक्रम’ के तहत लिया गया शपथ

'स्पर्श कार्यक्रम' के तहत लिया गया शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d