BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऐतिहासिक जीत: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दी 2-1 से मात

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
ऐतिहासिक जीत: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दी  2-1 से मात
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: अजिंक्यी रहाणे की अगुआई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेालिया में इतिहास रच दिया है. भारत ने चौथे और आखिरी टेस्टे में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से मात देकर लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेालिया में बॉर्डर गावस्कार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.

शुभमन गिल, चेतेश्वीर पुजारा के बाद ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने चौथा टेस्टर जीता. गिल ने 91, पुजारा ने 56 रन और पंत ने नाबाद 89 रन बनाए. मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 336 रन ही बना पाई.

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में मेजबान पर लगाम कस के रखा और 294 रन पर ऑल आउट कर दिया. इस तरह से ऑस्ट्रे लिया भारत को जीत के लिए 328 रन का ही लक्ष्य दे पाई, जिसे भारत ने आसानी से हासिल की लिया.

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपने मेडन टेस्ट शतक से चूक गए, लेकिन उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी से भारत ने टी ब्रेक तीन विकेट पर 183 रन बनाकर मेजबान पर दबाव बना लिया था. भारत ने दूसरे सेशन में उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे (24) का विकेट भी गंवाया. इसके बाद चेतेश्वकर पुजारा ने पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला. रोहित शर्मा (सात) के सुबह जल्दी आउट होने के बाद गिल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिये 114 रन की साझेदारी की.

इस 21 वर्षीय बल्लेबाज ने सहजता से कट और ड्राइव लगाए और कुछ शॉर्ट पिच गेंदों खूबसूरत पुल शॉट भी लगाए. उन्होंने अपना दूसरा अर्धशतक पूरा करने के बाद मिचेल स्टार्क के बाउंसर को बैकवर्ड प्वाइंट पर छह रन के लिये भी भेजा. गिल ने नाथन लायन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में स्लिप में स्टीव स्मिथ को कैच दे दिया. गिल ने 146 गेंदें खेली तथा आठ चौके और दो छक्के लगाए. इसके बाद रहाणे कमिंस की गेंद पर आउट हो गए.

रहाणे के आउट होने के बाद पुजारा और पंत टीम की ढाल बने. दोनों के बीच 61 रन की साझेदारी हुई. 228 रन के स्कोर पर भारत को चेतेश्वसर पुजारा के रूप में चौथा झटका लगा. पुजारा कमिंस की गेंद पर एलबीडब्यूेदा आउट हुए. इसके बाद पंत ने जिम्मेकदारी संभाली और मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 37 रन की साझेदारी की. मयंक अग्रवाल एक बार फिर फ्लॉप रहे और 9 रन बनाकर कमिंस के शिकार बने.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई के साकी नाका इलाके में लगी भीषण आग, 3 लोग झुलसे

Next Post

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह, 6 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने किया अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह, 6 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d