रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग करने की घोषणा करते हुए हॉकी झारखंड सह झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि महाविनाशकारी विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण से सम्पूर्ण विश्व के साथ हमारा देश और राज्य भी काफी प्रभावित है. इसके रोकथाम एवं राहत के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार कई कार्यक्रम चला रही है. इस विप्पति की घड़ी में हम झारखंड राज्य खेल संघो का भी दावित्व सरकार को सहयोग करने की आवश्यक्ता है, इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में हॉकी झारखंड 21 हजार तथा झारखंड राज्य कुश्ती संघ 21 हजार की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग करेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि वे झारखंड के समस्त खिलाड़ियो से अपील करते है कि सरकार के सभी निर्देशों का पालन करें और अपने अपने घरों में ही रहें जिससे कि हम, हमारा एवं आपका परिवार, समाज ,राज्य और देश सुरक्षित रह पाएगा. यदि राज्य के किसी भी हॉकी या कुश्ती के खिलाडीयों या उनके परिवार को कोई भी किसी भी प्रकार के परेशानी हो तो सीधे हमें फोन करें, उनकी परेशानियों को दूर करने का यथा सम्भव प्रयास किया जाएगा पर किसी भी परिस्थिति में अपने अपने घरों से ना निकलें.
Also Read This: गर्भवती महिला की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत