BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के ट्रांसजेंडरों को राशन पहुंचाने का निर्देश

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in Uncategorized
झारखंड के ट्रांसजेंडरों को राशन पहुंचाने का निर्देश

झारखंड के ट्रांसजेंडरों को राशन पहुंचाने का निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के सभी जिलों के ट्रांसजेंडरों ( किन्नरों) तक राशन पहुंचाने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है. एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सरकार को इसे यथाशीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस संबंध में गुलाबचंद्र प्रजापति ने जनहित याचिका दायर की है.

Also Read This: Covid-19: अस्पताल में पॉजिटिव मरीज के पहुंचते ही बाहर निकल गए पैरामेडिकल स्टाफ, लगाया गंभीर आरोप

याचिका में कहा गया है कि लॉकडाउन में किन्नरों का भी जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है. वह घर से नहीं निकल रहे हैं इस कारण उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जमशेदपुर के कुछ किन्नरों ने उपायुक्त को पत्र लिख कर घरों तक राशन पहुंचाने का आग्रह किया था, लेकिन जमशेदपुर के उपायुक्त ने इस आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की, इस कारण जनहित याचिका दायर करनी पड़ी है. इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि यह गंभीर मामला है. सरकार और प्रशासन की जिम्मेवारी सभी को भोजन पहुंचाने की है.
महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि सरकार सभी को भोजन उपलब्ध करा रही है. किन्नरों को भी भोजन दिया जाएगा. हर जिले के किन्नरों के इलाके में जाकर उनकी सूची तैयार की जाएगी और उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. इस पर अदालत ने सरकार को 24 अप्रैल को प्रगति रिपोर्ट पेश करने और यह बताने को कहा है कि जमशेदपुर के उपायुक्त ने किन्नरों के पत्र मिलने के बाद क्या कार्रवाई की है.

Also Read This: नवीन जायसवाल कभी आंदोलनकारी नहीं रहे, संकट में उपवास कर गरीबों का मजाक न उड़ाये: आलोक दुबे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Covid-19: अस्पताल में पॉजिटिव मरीज के पहुंचते ही बाहर निकल गए पैरामेडिकल स्टाफ, लगाया गंभीर आरोप

Next Post

घर में रहकर हम कोरोना को हरा सकते हैं

Next Post
घर में रहकर हम कोरोना को हरा सकते हैं

घर में रहकर हम कोरोना को हरा सकते हैं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d