बिहार: आज तारापुर के उच्च विधालय से 70 प्रवासी मजदूर अपने घर गये. कुल 21 दिनों की क्वारंटाइन अवधि में 14 दिन प्रवासियों ने क्वारंटाइन सेंटर में बिताने के बाद अब उन्हें 7 दिनों की होम क्वारंटाइन के लिए घर भेजा गया.
इसी क्रम में तारापुर उच्च विधालय क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 40 वर्षीय दिव्यांग लौना निवासी गुरुदेव साह भी थे. दिव्यांग गुरुदेव साह की ट्राई साइकिल टूट चुकी थी.
जिला पदाधिकारी ने उनके लिए ट्राई साईकिल भेजी, जिसे तारापुर के अनुमंडल पदाधिकारी उपेन्द्र सिंह, वरीय अनुमंडल पदाधिकारी मो० वसीम अकरम, बीडीओ श्याम कुमार, तारापुर अनुमंडल अस्पताल के डॉ बीएन सिंह ने संयुक्त रूप से दिव्यांग को ट्राई साईकिल प्रदान किया एवं माला पहनाकर तथा मिठाई देते हुए हौसला आफजाई किया.
बीडीओ श्याम कुमार ने कहा कि दिव्यांग को जॉब कार्ड भी बनाकर दिया जाएगा, ताकि मनरेगा के तहत उसे कार्य दिया जा सके जिससे उसे प्रदेश से बाहर जाकर कमाने की जरूरत ना पड़े.
इस मौके पर दिव्यांग गुरूदेव साह की आंखें छलक आयी और कहा कि इस प्रकार का प्यार पाकर मन गदगद हो गया और अब में अपने प्रदेश में ही रहकर अपनी जीविका चलाऊंगा.

