BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

12वीं बोर्ड की परीक्षा में जिले का नाम रौशन करने वाले छात्र सम्‍मानित

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in समाचार
12वीं बोर्ड की परीक्षा में जिले का नाम रौशन करने वाले छात्र सम्‍मानित
Share on FacebookShare on Twitter

गुना: कलेक्‍टर कुमार पुरूषोत्‍तम ने कहा है कि बच्‍चों को अपने माता-पिता की सीख हमेशा याद रखना चाहिये. जीवन चलाना आसान काम है. लेकिन मानवजाति में जन्‍म लिया है तो स्‍वयं, परिवार, समाज, प्रदेश और राष्‍ट्र के प्रति जिम्‍मेदारियां भी हैं.

समाज प्रगति के लिए अवसर देता है. अवसरों का लाभ लेने से चूकें नहीं और अपने जीवन में जो भी करें बेहतर करें. व्‍यक्ति को अच्‍छा इंसान होना चाहिये.

उन्‍होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सफल छात्र अच्‍छी पद-प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त करें. कलेक्‍टर पुरूषोत्‍तम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 12वीं में जिले का नाम रौशन करने वाले मेधावी छात्रों को संबोधित कर रहे थे.

आयोजित कार्यक्रम में उन्‍होंने शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय के गणित संकाय के छात्र संस्‍कार भार्गव को प्रदेश में 7वां स्‍थान प्राप्‍त करने, बायोलॉजी संकाय में प्रदेश में चौथा स्‍थान प्राप्‍त करने पर मार्डन चिल्‍ड्रन विद्यालय के चंद्रेश लोढा, एस.एल.मेमोरियल विद्यालय कला संकाय के 12वीं के छात्र अभिषेक मीना द्वारा प्रदेश में 8वां स्‍थान प्राप्‍त करने तथा कृषि संकाय में एस.एल.मेमोरियल विद्यालय के 12वीं के छात्र रंजीत यादव तीसरा तथा बाल शिक्षा निकेतन के कृषि संकाय के 12वीं में ही छात्र शिवम धाकड़ द्वारा प्रदेश में 5वां स्‍थान प्राप्‍त करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं अपनी शुभकामनाएं भी दी.

इस अवसर पर उक्‍त सभी छात्रों ने अपनी-अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरूजनों को दिया तथा भविष्‍य के लक्ष्‍यों की जानकारी दी.

इस मौके पर एस.एल.मेमोरियल के मेधावी छात्र अभिषेक मीना ने सफलता के लिए लोग क्‍या कहेंगे, अभी मेरा मूड नहीं है, मेरी किस्‍मत ही खराब है तथा यह काम मुझसे नही होगा, को छोड़ देने और परिश्रम से अपना लक्ष्‍य प्राप्‍त करने का संदेश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में 15 लाख पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, 34 हजार के करीब मौतें

Next Post

झारखंड में बाघों की संख्या बन गई है पहेली, बाघ कितने विभाग को पता ही नहीं ?

Next Post
झारखंड में बाघों की संख्या बन गई है पहेली, बाघ कितने विभाग को पता ही नहीं ?

झारखंड में बाघों की संख्या बन गई है पहेली, बाघ कितने विभाग को पता ही नहीं ?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d