BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घर में लगी आग, परिवार के 3 लोगों की हुई मौत

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in समाचार
घर में लगी आग, परिवार के 3 लोगों की हुई मौत

घर में लगी आग, परिवार के 3 लोगों की हुई मौत

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार में गर्मी प्रारंभ होते ही आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है. रविवार की रात मुंगेर और पूर्वी चंपारण जिले में हुई आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घर जलकर स्वाहा हो गए.

पुलिस के अनुसार, मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कहुआ मुसहरी गांव में एक घर में रात अचानक आग लग जाने से दो बच्चियों समेत एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. इस घटना में घर में रखा अनाज सहित एक पशु भी जल गया.

Also Read This: अखिलेश यादव ने कहा, ताली-थाली, दीया-टॉर्च से मनोरंजन भले हो, ये उपचार नहीं है

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक बच्चियों के मां और पिता दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं, जबकि दोनों बच्चियां अपनी दादी के साथ गांव में ही रहती थी.

संग्रामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने सोमवार को बताया कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये तथा अन्य नियमानुकूल सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है.

इधर, पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड के सपही गांव में रविवार की रात 10 घरों में आग लग गई, जिससे हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

ग्रामीणों के मुताबिक प्रधानमंत्री की अपील के बाद कुछ लोग अपने झोपड़ीनुमा घर में दीपक जलाए थे, इसी क्रम में एक घर में आग लग गई, जो तेजी से आसपास के घरों को चपेट में ले लिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद में फायर ब्रिगेड की पहुंची टीम ने तत्काल आग पर काबू पा लिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लंबे समय तक लॉकडाउन नहीं सह सकता भारत: रघुराम राजन

Next Post

कोरोना संक्रमण को लेकर राज्यपाल ने की समीक्षा बैठक

Next Post
कोरोना संक्रमण को लेकर राज्यपाल ने की समीक्षा बैठक

कोरोना संक्रमण को लेकर राज्यपाल ने की समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d