BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नियोजन नीति पर सदन गरमाया: सरकार ने कहा- पूर्व की सरकार का पाप धो रहे हैं

by bnnbharat.com
September 22, 2020
in समाचार
नियोजन नीति पर सदन गरमाया: सरकार ने कहा- पूर्व की सरकार का पाप धो रहे हैं
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: नियोजन नीति मामले में मंगलवार को सदन पूरी तरह से गर्म रहा. पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच जम कर वाक्यूद्धहुआ. सरकार ने पूर्व की सरकार द्वारा किये गये कार्यों पर भी सवाल खड़ा किया. हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि पूर्व की सरकार ने जो पाप किया है उसे हमलोग धो रहे हैं. पूर्व की सरकार की नीतियों की वजह से आज लोगों को नुकसान हो रहा है. नियोजन नीति पर जो फैसला आया है उस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है. इसमें किसी प्रकार का कोई किंतु-परंतु नहीं है.

गंभीर विषयों पर राय लेनी चाहिए थी: सुदेश

विधायक सुदेश महतो ने कहा कि नियोजन नीति एक गंभीर मसला है,  इसपर मुख्‍यमंत्री को अपनी बात रखनी चाहिए थी. इसमें दलित नेताओं की भी राय लेनी चाहिए थी. लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ. हमलोगों ने भी इस पर बात रखने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को भी ध्यान देना चाहिए कि जब कोई गंभीर विषय है और उसपर सदन के नेता जवाब दे रहे हैं तो निश्चित ही जो दल के नेता हैं उनकी राय आनी चाहिए.

न्यायालय का आदेश सर्वोपरि है: भोक्ता

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि न्यायालय का आदेश सर्वोपरि है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. इन पांच वर्षों में झूठे भाषण और झूठे आश्वासन पर सरकार चली है. सहायक पुलिस व शिक्षक की बहाली तो हुई पर उसमें गड़बड़ी हुई है. वैसे भी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सबको कहने का अधिकार है. सबने अपनी बातें रखी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

83 वर्षीय मशहूर अभिनेत्री आशालता का कोरोना से निधन

Next Post

करीब 5000 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 12 की हुई मौत

Next Post
करीब 5000 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 12 की हुई मौत

करीब 5000 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 12 की हुई मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d