BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु ‘हाउस टू हाउस सर्वे’ का काम जारी

by bnnbharat.com
September 9, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

आज 1409 घरों तक पहुंची जिला प्रशासन की टीम

5881 लोगों की गयी स्क्रीनिंग

लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति भी किया गया जागरुक

रांची: कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से हाउस टू हाउस सर्वे का काम जारी है. आज दिनांक 09 सितंबर को रांची के अलग-अलग कंटेनमेंट क्षेत्रों के आस-पास हाउस टू हाउस सर्वे किया गया.

आज बुधवार को कचहरी रोड, सदर थाना, कोतवाली थाना, लटमा रोड, हटिया हरिजन बस्ती, पटेल नगर हटिया, मोरहाबादी, समैलोंग नामकुम, लोवाडीह, धुर्वा, एचईसी कॉलोनी इत्यादि क्षेत्रों में जिला प्रशासन की टीम के द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे किया गया. इस दौरान लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण संबंधी जांच की गई.

आज किए गये हाउस टू हाउस सर्वे में मेडिकल टीम कुल 1409 घरों तक पहुंची, जिनमें कुल 5881  लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई.

मेडिकल स्क्रीनिंग टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान सबसे अधिक रविदास मोहल्ला में 100 घरों की स्क्रीनिंग की गई. वहीं मोरहाबादी क्षेत्र के तकरीबन 300 घरों में स्क्रीनिंग का कार्य किया गया.

हटिया क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कुल 300 से अधिक घरों में अलग-अलग टीमों ने पहुंच कर स्क्रीनिंग किया. इसके अतिरिक्त लोवाडीह नामकुम क्षेत्र के 315 घरों, धुर्वा क्षेत्र के 235 घरों के अलावा रांची सदर क्षेत्र के 200 घरों में स्क्रीनिंग का कार्य किया गया.

हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान मेडिकल टीम ने लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की भी जानकारी दी. लोगों को बताया गया कि किस तरह से जिला प्रशासन रांची द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है. मेडिकल टीम ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन और मास्क का इस्तेमाल करने को भी कहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संस्थागत प्रसव उत्तम

Next Post

NGT ने पर्यावरण स्वीकृति के बिना बने हाईकोर्ट व विधानसभा समेत अन्य भवनों पर लगाया भारी जुर्माना

Next Post
NGT ने पर्यावरण स्वीकृति के बिना बने हाईकोर्ट व विधानसभा समेत अन्य भवनों पर लगाया भारी जुर्माना

NGT ने पर्यावरण स्वीकृति के बिना बने हाईकोर्ट व विधानसभा समेत अन्य भवनों पर लगाया भारी जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d