BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कैसा है पिंक बॉल टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड, भारत-इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
क्रिकेट कोचिंग सेंटर अभ्यास रखेंगे बंद: आरडीसीए
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्लीः
24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैंचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच डे-नाइट के होंगे. वहीं भारतीय टीम का यह तीसरा डे-नाइट मैच होगा. बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अबतक 2 डे-नाइट टेस्ट मैच खेल चुकी है. साल 2019 में पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन) मैदान में बांग्लादेश) के खिलाफ खेला था. जिसमें भारत ने 46 रनों से मैच जीता था.
इसके बाद दिसंबर 2020 में आस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला गया था. जिसमें भारतीय टीम महज 36 रनों पर ढेर हो गई थी और उसकी शर्मनाक हार हुई थी. टेस्ट मैच में ये उसका सबसे कम स्कोर भी है.
वहीं डे-नाइट टेस्ट मैचों में भारत का रिकॉर्ड 50-50 रहा है. उसे एक मैच में हार तो एक में जीत मिली है. लेकिन घरेलू जमीन पर उसका रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है. ऐसे में क्या उसका ये रिकॉर्ड इंग्लैंड (england) के खिलाफ मैच के बाद भी कायम रहेगा.
भारतीय कप्तान विराट कोहली डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. वो बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ चुके हैं. दरअसल एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 74 रन और दूसरी पारी में 4 रन बनाए थे. कोहली ने 2 डे-नाइट टेस्ट मैचों में 214 रन बनाए हैं. वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में लगाया गया शतक कोहली का आखिरी शतक है. इसके बाद से उनके बल्ले से सेंचुरी नहीं निकली है. वहीं, गेंदबाजों की बात करें तो ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी में 5-5 विकेट झटके थे. ईशांत ने मैच में 9 विकेट लिए थे तो उमेश को 8 विकेट मिले थे. डे-नाइट टेस्ट मैचों में उमेश के नाम 11 विकेट हैं, तो ईशांत के नाम 9 विकेट हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शादी से पहले दूल्हा फरार, एफआइआर

Next Post

राजमहल डाकघर का ताला तोड़ नौ लाख रुपये ले गए चोर

Next Post
व्यवसायी से दिनदहाड़े 11 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर मारी गोली

राजमहल डाकघर का ताला तोड़ नौ लाख रुपये ले गए चोर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d