BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कितने रुपये खर्च करने पर दवा की दुकान से खरीद पाएंगे ‘कोविशील्ड’: पूनावाला

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
कितने रुपये खर्च करने पर दवा की दुकान से खरीद पाएंगे ‘कोविशील्ड’: पूनावाला
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप दिल्ली समेत 14 शहरों में पहुंच गई है. सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सरकार के विशेष अनुरोध पर हमने पहली 10 करोड़ खुराकों की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक (जीएसटी अतिरिक्त) रखी है. वो भी इसलिए क्योंकि सरकार पहले कमजोर, गरीब, स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने वाली है. पूनावाला ने कहा कि बाद में हम वैक्सीन निजी कंपनियों को एक हजार प्रति खुराक पर बेचेंगे. पूनावाला ने कहा कि हम हर महीने 7-8 करोड़ खुराक बनाते हैं.

अदार पूनावाला ने कहा कि हमें राष्ट्र के लिए कुछ करना होगा इसलिए इसमें लाभ नहीं देख रहे हैं. कई देश प्रधानमंत्री कार्यालय को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन की सप्लाई के लिए पत्र लिख रहे हैं. हम सभी को खुश रखना चाहते हैं. अदार पूनावाला ने कहा कि हम अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में भी सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए हम हर जगह थोड़ा बहुत काम कर रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लॉजिस्टिक के लिए योजना बना ली है और इसके अलावा हमारे पास ट्रकों, वैन और कोल्ड स्टोरेज के लिए निजी साधन भी हैं.

अदार पूनावाला ने कहा कि सरकार की अपील पर 10 करोड़ डोज 200 रुपए प्रति डोज की विशेष कीमत पर दी गई है. हालांकि जीएसटी लगने के बाद इसकी कीमत 210 रुपये होगी. उन्होंने कहा कि पहले 10 करोड़ डोज के लिए कंपनी ने कोई मुनाफा नहीं लेने का फैसला लिया है. पूनावाला ने यह भी कहा कि इसके बाद सरकार को टीके की लागत कीमत 200 रुपए से कुछ अधिक मूल्य देना होगा.

अदार पूनावाला ने बाजार मूल्य का खुलासा भी किया. उन्होंने कहा कि हम इसे निजी बाजार में 1,000 रुपए में बेचेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे बाजार में, कॉर्पोरेट्स या केमिस्ट की दुकानों में बेचेंगे. कंपनी फरवरी-मार्च तक 5-6 करोड़ डोज सरकार को देगी. यदि सरकार की ओर से मंजूरी मिलती है तो इसे बाजार में उतार सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NSUI का अनोखा विरोध, जूतों पर पॉलिश कर केंद्र सरकार का जताया विरोध

Next Post

मौसम अलर्ट: 13 से 16 जनवरी तक अनेक राज्‍यों में बारिश, सर्दी, कोहरे की संभावना

Next Post
मौसम अलर्ट: 48 घंटों तक कोई खास बदलाव नहीं

मौसम अलर्ट: 13 से 16 जनवरी तक अनेक राज्‍यों में बारिश, सर्दी, कोहरे की संभावना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d