BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बरसात के मौसम में फ्लू से कैसे बचें, आयुष मंत्रालय ने बताए ये घरेलू तरीके

by bnnbharat.com
July 3, 2020
in समाचार
बरसात के मौसम में फ्लू से कैसे बचें, आयुष मंत्रालय ने बताए ये घरेलू तरीके

बरसात के मौसम में फ्लू से कैसे बचें, आयुष मंत्रालय ने बताए ये घरेलू तरीके

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बारिश का मौसम कई तरह की बीमारियां साथ लेकर आता है. ऐसे में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने मौसमी बुखार, फ्लू और वायरस से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए हैं. बरसात के मौसम में मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ जाता है. आयुष मंत्रालय ने वायरल, फ्लू और वायरस से बचने के कई देसी उपाय बताए हैं. मंत्रालय ने बताया कि मॉनसून की बीमारियों के शुरूआती लक्षण छींक-खांसी, जुकाम और गले में खराश और कुछ उपायों से इनसे बचा जा सकता है. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

मॉनसून में सेहतमंद रहने के उपाय

  • आमतौर पर गर्मी के मौसम में लोग हल्दी वाला दूध नहीं पीते हैं लेकिन इस बार कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मंत्रालय ने इस मौसम में भी हल्दी दूध पीने की सलाह दी है. खांसी, जुकाम, सांस से जुड़ी दिक्कतों और गले में दर्द से बचने के लिए दिन में एक बार हल्दी वाला दूध जरूर लें. दूध में हल्दी की मात्रा पर ध्यान दें. एक ग्लास दूध में सिर्फ एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं.
  • इस मौसम में भाप लेना बहुत फायदेमंद रहता है. यह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक प्राकृतिक चिकित्सा की तरह काम करती है. इससे बंद नाक और गले में दर्द से राहत मिलती है. इसके लिए गर्म पानी में विक्स या पुदीनहरा डालकर भाप लें. गर्म पानी में लौंग का तेल, टी-ट्री ऑयल या लेमन ग्रास ऑयल मिलाकर भी भाप ले सकते हैं.
  • मंत्रालय ने इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए खान-पान के समय में भी बदलाव करने की सलाह दी है. इस मौसम में ताजा खाना ही खाएं.

मौसमी फ्लू के लक्षण

मॉनसून में होनेवाले फ्लू के लक्षण और कोरोना वायरस के लक्षण आपस में बहुत मिलते जुलते हैं. ऐसे में इनकी सही पहचान बहुत जरूरी है. मॉनसून के मौसम में लोगों को आमतौर पर खांसी, बदन में दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, नाक बंद होना और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं आती हैं. अगर आपको घरेलू उपचारों से मदद नहीं मिल पा रही है तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लक्ष्मीपुर पंचायत की जर्जर सड़क को है बिहार विधानसभा चुनाव का इंतजार!

Next Post

एक मिनट में 8 अरब डॉलर खो देगा चीन, जानें क्या है पूरा मामला

Next Post
एक मिनट में 8 अरब डॉलर खो देगा चीन, जानें क्या है पूरा मामला

एक मिनट में 8 अरब डॉलर खो देगा चीन, जानें क्या है पूरा मामला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d