BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हूल दिवस कल, कांग्रेस भवन में होगा सेमिनार

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in समाचार
हूल दिवस कल, कांग्रेस भवन में होगा सेमिनार

हूल दिवस कल, कांग्रेस भवन में होगा सेमिनार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कल 30 जून को संथाल हूल दिवस मनाने को लेकर पार्टी द्वारा गठित आयोजन समिति की बैठक आज रांची स्थित कांग्रेस भवन में हुई.

आयोजन समिति के संयोजक अनादि ब्रह्म और अन्य सदस्यों तथा पार्टी नेताओं की उपस्थिति में हुई बैठक में अमर शहीद सिद्धो-कान्हू,चांद-भैरव की स्मृति में 30 जून को विद्रोह करने वाले आदिवासियों की शहादत को याद करते हुए हूल दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष अनादि ब्रहम, कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू, डा तौसिफ, जोनल कोआर्डिनेटर सुलतान अहमद,सुन्दरी तुर्की, दिनेश लाल सिन्हा, फिरोज रिजवी मुन्ना,सुधीर सिंह, शिव उरांव उपस्थित थे.

हूल दिवस पर मुख्य कार्यक्रम राजधानी रांची में आयोजित होगा, जहां 30 जून को सुबह 10.30 बजे सिद्धो-कान्हू पार्क, कांके रोड स्थित शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया जाएगा एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा. बाद में पूर्वाह्न 11.00 बजे से संथाल  हूल क्रांति दिवस पर कांग्रेस भवन में एक सेमिनार आयोजन होगा, जिसमें जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के सेवानिवृत इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जोसेफ बाड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता व झारखण्ड आदिवासी बुद्धिजीवि मंच के अध्यक्ष पीसी मुर्मू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे.

बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि हूल दिवस अंग्रेजों के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई का स्मरण दिलाता है. जनजातीय परंपराओं और मातृभूमि की रक्षा के लिए दस हजार लोगों ने अपनी शहादत दी थी, इतनी बड़ी शहादत को इतिहास में समुचित स्थान दिलाने के लिए गहन अध्ययन की जरूरत है.

हमलोग सेमिनार में उस समय की स्थिति और आज की स्थिति पर चिंतन करेंगे और निष्कर्ष निकालेंगे कि उनके उद्देश्य को पूरा करने में सरकार कितना काम कर पाई है. उन्होंने कहा कि 30 जून को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर हूल दिवस मनाया जायेगा. सेमिनार तो नहीं होंगे, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कांग्रेसजन शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. कांग्रेस भवन में भी 50 से ज्यादा लोग नहीं रहेंगे और इस बाबत उपायुक्त को भी अवगत करा दिया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में मिले 282 नए कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 9506

Next Post

सामाजिक सुरक्षा के लिए निर्धारित मानदंडों में आवश्यक संशोधन हो: प्रदीप यादव

Next Post
सामाजिक सुरक्षा के लिए निर्धारित मानदंडों में आवश्यक संशोधन हो: प्रदीप यादव

सामाजिक सुरक्षा के लिए निर्धारित मानदंडों में आवश्यक संशोधन हो: प्रदीप यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d