BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

MGM अस्पताल में एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in Uncategorized
MGM अस्पताल में एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार

MGM अस्पताल में एक बार फिर मानवता हुई शर्मशार

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में मानवता एक बार फिर से शर्मसार हुई है, जहां अस्पताल के कर्मियों और डॉक्टरों ने एक बार फिर से कोल्हान के इस सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के दामन को दागदार किया है.

आपको बता दें कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह बाबूडीह बस्ती के रहनेवाले 65 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद साहू साकची जेल चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घंटों घायल लक्ष्मण साहू ऑटो में इलाज के लिए तड़पते रहे. न तो अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी आए. न ही अस्पताल में तैनात डॉक्टर.

हद तो ये हुई जब इलाज के लिए फरियाद लगा रहे स्थानीय लोग और परिजन हंगामा करने लगे तो अस्पताल में तैनात होमगार्ड के जवानों ने उनके साथ उलझना जरूरी समझा, मगर इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाना जरूरी नहीं समझा.

उधर हंगामे के बाद जबतक डॉक्टर पहुंचे और इलाज शुरू हुआ तबतक घायल लक्ष्मण साहू ने दम तोड़ दिया. काफी देर बाद पता चला कि मृतक भाजपा नेता के पिता थे.

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल एमजीएम अस्पताल पहुंचे और अस्पताल की व्यवस्था पर खूब खरी- खोटी लगे सुनाने. पवन अग्रवाल सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर जमकर भड़ास निकालते देखे गए. बहरहाल लापरवाही तो लापरवाही है.

एमजीएम अस्पताल के कर्मचारियों ने अपने कृत्य से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार कर दिया है. अस्पताल के अधीक्षक ने रटा रटाया जवाब भी दे डाला, और कहा हम जांच कराते हैं, जो दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Next Post

मकदमपुर में मिला 70 वर्षीय वृद्ध महिला का जला हुआ शव

Next Post
मकदमपुर में मिला 70 वर्षीय वृद्ध महिला का जला हुआ शव

मकदमपुर में मिला 70 वर्षीय वृद्ध महिला का जला हुआ शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d