BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैवानियत: महिला ने छेड़खानी का किया विरोध, युवक ने गोद से बच्ची छीन किया आग के हवाले

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने महिला को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बोचहा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है, जहां महिला से छेड़खानी के दौरान हल्ला करने पर महिला गोद से बच्ची को छीन कर अपराधी ने किया आग के हवाले. इस घटना में बच्ची बुरी तरह से झुलस गई है.


यह विभत्स घटना जिले के बोचहा थाना क्षेत्र की है, जहां बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ पड़ोस के हीं एक युवक ने छेड़खानी करनी शुरु की, जिसके बाद विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की गोद से उसके बच्चे को छीन का आग में फेंक दिया. जिससे बच्ची बुरी तरह झुलस गई. बच्ची को तत्काल स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिये ले जाया गया.


घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा थाने आवेदन दिया गया है कि वो रात में अपने घर के बाहर बैठ कर आग सेंक रही थी जिस दौरान उसके घर के सामने रहने वाला मो. अकलू उसकी बगल में बैठ कर आग सेंकने लगा. इसी बीच वह पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने लगा, जिसका महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने महिला की गोद से उसकी 6 महीने की बच्ची को छीन कर आग में फेंक दिया.


हल्ला करने पर आरोपी वहां से फरार हो गया. जिसके बाद महिला और उसके परिजन बच्ची को इलाज के लिए बोचहा पीएचसी ले गए जहाँ बच्ची का इलाज हुआ. फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है. घटना के बाद पीड़िता ने पूरे मामले को लेकर बोचहा थाना में आवेदन दिया है.


इस मामले पर बोचहा थाना प्रभारी ने जानकारी देकर बताया कि पुलिस को आवेदन मिला है जिसके अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामले की जांच के बाद पुलिस आरोपितों के खिलाफ पुलिस सख्त कर्रवाई भी करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गलवान घाटी के शहीदों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शामिल किया गया

Next Post

फंडदाताओं और अन्नदाताओं की लड़ाई में हम किसानों के साथ: तेजस्वी

Next Post
बाढ़ प्रभावित बिलखते बच्चों की सुध लें सीएम नीतीश: तेजस्वी यादव

फंडदाताओं और अन्नदाताओं की लड़ाई में हम किसानों के साथ: तेजस्वी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d